Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HPRCA: dates for the TGT Arts recruitment exam have been announced, and more than 17,000 candidates have appli

HPRCA: टीजीटी आर्ट्स की भर्ती परीक्षा की तिथियां घोषित, 17 हजार से ज्यादा ने किया है आवेदन

Thu, 18 Dec 2025 11:25 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 18 Dec 2025 11:25 AM IST
सार

परीक्षा 12 से 16 जनवरी तक होगी। इसके लिए 17 हजार से ज्यादा ने आवेदन किया है। परीक्षा से एक सप्ताह पूर्व रोल नंबर और एडमिट कार्ड जारी होंगे।

विज्ञापन
HPRCA: dates for the TGT Arts recruitment exam have been announced, and more than 17,000 candidates have appli
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य चयन आयोग ने टीजीटी आर्ट्स पोस्ट कोड 25001 के पदों को भरने के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथियां घोषित कर दी हैं। परीक्षा 12 से 16 जनवरी तक होगी। इसके लिए 17 हजार से ज्यादा ने आवेदन किया है। परीक्षा से एक सप्ताह पूर्व रोल नंबर और एडमिट कार्ड जारी होंगे। हर दिन तीन शिफ्टों में परीक्षा होगी। टीजीटी नॉन मेडिकल की परीक्षा 25, 26 और 27 दिसंबर को होगी। अभ्यर्थियों को 18 दिसंबर शाम पांच बजे के बाद रोल नंबर और एडमिट कार्ड के लिए आयोग की वेबसाइट पर लिंक दिया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

17,000 से अधिक युवाओं ने किया आवेदन
परीक्षा तीन शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12 से दो बजे तक तथा तीसरी शिफ्ट शाम 3:30 से 5:50 बजे तक होगी। वहीं टीजीटी मेडिकल की परीक्षा का गुरुवार को अंतिम दिन रहा। इसमें 12,866 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। इनमें से 11,194 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। टीजीटी आर्ट्स के लिए परीक्षा 12 से 16 जनवरी तक होगी। राज्य चयन आयोग सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि टीजीटी नॉन मेडिकल की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को 18 दिसंबर शाम को रोल नंबर और एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एमटेक प्रथम सेमेस्टर की प्रैक्टिकल परीक्षा 20 से
 एचपीयू में एमटेक प्रथम सेमेस्टर की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 दिसंबर से होंगी। परीक्षा दो सत्रों में होगी। सुबह के सत्र में एमटेक प्रथम सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, शाम के सत्र में कंप्यूटर ओरिएंटेड ऑप्टिमाइजेशन मेथड तथा डाटा स्ट्रक्चर एवं एल्गोरिद्म एनालिसिस विषय की प्रायोगिक परीक्षा दोपहर 2 से सायं 5 बजे तक होगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed