फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPRCA: 390 Teachers Across Various Subjects to be Recruited for CBSE Schools; Applications Open from This Date

HPRCA: सीबीएसई स्कूलों के लिए विभिन्न विषयों के 390 शिक्षक होंगे भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

Tue, 07 Apr 2026 08:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Apr 2026 08:30 PM IST
सार

बेरोजगार युवा वर्ग के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने स्कूल शिक्षा विभाग में विभिन्न विषयों के शिक्षकों के 390 पद भरने के लिए अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन
HPRCA: 390 Teachers Across Various Subjects to be Recruited for CBSE Schools; Applications Open from This Date
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवा वर्ग के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने स्कूल शिक्षा विभाग में विभिन्न विषयों के शिक्षकों के 390 पद भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू होगी। आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थी 13 अप्रैल सुबह 10 से 4 मई रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया के तहत बायोलॉजी, केमिस्ट्री और फिजिक्स के 78-78 पद भरे जाएंगे, जबकि कॉमर्स के सबसे ज्यादा 156 पद निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन

चयनित अभ्यर्थियों को 30,000 रुपये प्रतिमाह तय मानदेय दिया जाएगा। यह भर्ती सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में स्कीम आधारित होगी। अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही बीएड और टीईटी पास होना जरूरी रखा गया है। अभ्यर्थियों को हिंदी और अंग्रेजी पढ़ाने में दक्ष होना भी जरूरी है। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस श्रेणी में भरे जाएंगे इतने पद
बायोलॉजी टीचर के सामान्य के 28, ईडब्ल्यूएस के 10, सामान्य(डब्ल्यूएफएफ) के 1, एफजी (डब्ल्यूएफएफ) 1, एससी(अनारक्षित) के 15, एससी (बीपीएल) के 3, ओबीसी (अनारक्षित) के 13, ओबीसी (बीपीएल) के 3, एसटी (अनारक्षित) के 3, एसटी (बीपीएल) के 1 पद, केमिस्ट्री टीचर के सामान्य के 28, ईडब्ल्यूएस के 10, सामान्य (डब्ल्यूएफएफ) के 1, एसटी (वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर) 1, एससी (अनारक्षित) के 15, एससी (बीपीएल) के 3, ओबीसी (अनारक्षित) के 13, ओबीसी(बीपीएल) के 3, एसटी(अनारक्षित) के 3, एसटी(बीपीएल) का 1 पद, फिजिक्स टीचर के 28, ईडब्ल्यूएस के 10, सामान्य (डब्ल्यूएफएफ) का 1, एसटी (डब्ल्यूएफएफ) 1, एससी (अनारक्षित) के 15, एससी (बीपीएल) के 3, ओबीसी (अनारक्षित) के 13, ओबीसी (बीपीएल) के 3, एसटी (अनारक्षित) के 3, एसटी (बीपीएल) का 1 पद और कामर्स विषय टीचर के सामान्य 56, ईडब्ल्यूएस के 20, सामान्य (डब्ल्यूएफएफ) के 2, एससी (डब्ल्यूएफएफ) के 1, एससी (अनारक्षित) के 31, एससी (बीपीएल) के 6, ओबीसी (अनारक्षित) के 25, ओबीसी (डब्ल्यूएफएफ) 1, ओबीसी (बीपीएल) के 6, एसटी (अनारक्षित) के 6, एसटी (बीपीएल) के 2 पदों पर भर्ती होगी।

विज्ञापन

आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा। -डॉ.विक्रम महाजन, सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग

बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद : राजेश
 तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि सरकार बहुतकनीकी कॉलेजों और अन्य तकनीकी शिक्षण संस्थानों को बदलती परिस्थितियों के अनुसार सुदृढ़ करने जा रही है। उन्होंने कहा कि बहुतकनीकी कॉलेजों में शिक्षकों के 60 पद भरे जा रहे हैं। मंगलवार को बड़ू में बहुतकनीकी महाविद्यालयों की 27वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए राजेश धर्माणी ने कहा कि खेलकूद, एनसीसी, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों के बगैर शिक्षा अधूरी मानी जाती है। बहुतकनीकी कॉलेजों को एक्सपोजर प्रदान करने के लिए सार्वजनिक उपक्रमों की नवरत्न कंपनियों और कॉरपोरेट सेक्टर की अन्य बड़ी कंपनियों में अप्रेंटिसशिप की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed