फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPPSC shimla declared revised result of State Eligibility Test-2019

शिमला: लोकसेवा आयोग ने नौ माह बाद जारी की सेट की संशोधित सूची

Thu, 12 May 2022 10:33 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 12 May 2022 10:33 AM IST
सार

संशोधित रिजल्ट में 13 विषयों में 27 और अभ्यर्थी पास घोषित किए गए हैं। आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग में शामिल करने से यह बीपीएल अभ्यर्थी छूट गए थे।

विज्ञापन
HPPSC shimla declared revised result of State Eligibility Test-2019
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य लोकसेवा आयोग ने करीब नौ माह बाद स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (सेट) की संशोधित सूची जारी कर दी है। संशोधित सूची में 13 विषयों में 27 और अभ्यर्थी पास घोषित किए गए हैं। यह अभ्यर्थी अब प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में जारी असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए भी पात्र हो गए हैं। आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग में शामिल करने से यह बीपीएल अभ्यर्थी छूट गए थे। बीते कई माह से यह अभ्यर्थी आयोग से संशोधित सूची जारी करने की मांग कर रहे थे। बुधवार को आयोग के सचिव डीके रत्न की ओर से संशोधित सूची जारी की गई है। इन अभ्यर्थियों को जल्द अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज और केटेगिरी सर्टिफिकेट आयोग कार्यालय में जमा करवाने होंगे। इसके बाद इन्हें सेट पास करने का प्रमाणपत्र जारी होगा।

विज्ञापन


राजनीति शास्त्र में आठ, भूगोल में दो, कॉमर्स-संस्कृत-एजूकेशन में तीन-तीन और केमिकल साइंस, लाइफ साइंस, अर्थशास्त्र, इतिहास, लोक प्रशासन, कंप्यूटर साइंस, टूरिज्म मैनेजमेंट और मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज्म विषय में एक-एक अभ्यर्थी ने संशोधित सूची में सेट पास किया है। विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए अनिवार्य स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट 22 नवंबर 2020 को लिया गया था। परीक्षा में 10,557 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। लोक सेवा आयोग ने 17 अगस्त 2021 को सेट का परिणाम घोषित किया था।
विज्ञापन


548 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती में अभ्यर्थी हो सकेंगे शामिल
हिमाचल प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 548 पद भरने की प्रक्रिया इन दिनों चल रही है। 26 मई तक इन पदों की भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अब सेट पास करने वाले यह 27 अभ्यर्थी भी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। गणित विषय में 35, हिंदी में 41, राजनीतिक शास्त्र में 47, सोशोलॉजी में 11, कॉमर्स में 67, अर्थशास्त्र में 39, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में आठ, संस्कृत में 17, म्यूजिक में 24, केमिस्ट्री में 37, म्यूजिक वोकल में 16, जूलॉजी में 22, भूगोल में 12, फिजिक्स में 40 पदों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती होनी है। इसके अलावा बॉटनी में 24, फिजिकल एजुकेशन में सात, एजुकेशन में तीन, अंग्रेजी में 50, इतिहास में 37, जियोलॉजी में चार, फिलॉसफी में पांच, साइकोलॉजी में पांच, टूर एंड ट्रेवल में तीन और कॉमर्शियल आर्ट, होम साइंस और जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में एक-एक पद भरा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed