हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष बोले, दमनकारी नीतियां अपना रहे हैं मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झूठे सपने दिखाकर और झूठे प्रलोभन देकर देश की जनता को गुमराह करते हुए केंद्र में सत्ता प्राप्त की है। जबसे वे केंद्र की सत्ता पर काबिज हुए हैं, उनकी कार्यप्रणाली हमेशा से दमनकारी, तानाशाही और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत रही है।
सोमवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में केंद्र की मोदी सरकार की कार्यशैली के विरुद्ध कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर विरोध और धरना-प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में प्रदेश मुख्यालय शिमला में सुक्खू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा के नीचे शांतिपूर्ण ढंग से विरोध-प्रदर्शन किया।
लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही मोदी सरकार
इस मौके पर सुक्खू ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लोकतंत्र के खिलाफ कार्य कर रही है। ताजा उदाहरण हाल ही में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पूर्व सैनिक के परिवार से मिलने से रोकना और गिरफ्तार करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के अधिकारों का हनन करते हुए प्रसारण पर रोक लगाना है। मोदी सरकार लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाते हुए आम लोगों और मीडिया के अधिकारों का हनन कर रही है।
विरोध प्रदर्शन में इन्होंने लिया भाग
प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरभरजन सिंह भज्जी, विनोद सुल्तानपुरी, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह, मीडिया चेयरमैन नरेश चौहान, जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष केहर सिंह खाची, कांग्र्रेस प्रदेशाध्यक्ष के राजनीतिक सचिव अनिल गोयल, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, शहरी अध्यक्ष प्रदीप सिंह भुज्जा, प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह, सुभाष मंगलेट, कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र
चौहान, सचिव प्रदीप वर्मा, रितेश कपरेट, अनीता वर्मा, रजनीश किमटा, अनीता ठाकुर, दीपक राठौर, पूर्व विधायक आदर्श सूद, बोर्ड-निगम अध्यक्ष-उपाध्यक्षों में केवल सिंह पठानिया, धर्मपाल, पीसीसी सदस्य आनंद कौशल, सेवादल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा, प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग के संयोजक आईएन मेहता, पेंशन विभाग के संयोजक आत्मा राम, सोशल मीडिया विभाग के संयोजक राजिंद्र शर्मा, नागरू राम, प्रेम ठाकुर और यशवर्द्धन चौहान आदि।