{"_id":"59bd32994f1c1b21688b4e23","slug":"hpca-training-for-women-himachal-cricket-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए HPCA की बड़ी पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए HPCA की बड़ी पहल
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
Updated Sat, 16 Sep 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से महिला क्रिकेट टीम तैयार की जाएगी। एचपीसीए ने इसके लिए प्रदेश में तीन-तीन जिलों की चार जोनों से 15-15 खिलाड़ियों की टीम चुनी जाएगी।
विज्ञापन
छोटी उम्र की लड़कियों को क्रिकेट से जोड़ने के लिए देश की आजादी के 70 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश में 70 खेल मैदान तैयार हो रहे हैं। इसके अलावा 70 सब सेंटर स्थापित कर खेलों को बढ़ावा देने की भी योजना है।
विज्ञापन
यह जानकारी एचपीसीए के अध्यक्ष और सांसद अनुराग ठाकुर ने सुंदरनगर में पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में मुख्यमंत्री ने शिमला के ग्रामीण क्षेत्र में क्रिकेट मैदान की बात कही थी।
विज्ञापन
दस साल में स्टेडियम नहीं बन पाया है जबकि गुम्मा में एचपीसीए ने दो साल में मैदान तैयार कर लिया है।
धर्मशाला, शिमला, हमीरपुर, बिलासपुर में स्टेडियम हैं लेकिन मंडी, कुल्लू, किन्नौर, सिरमौर, सोलन, चंबा और लाहौल-स्पीति में स्टेडियम नहीं हैं। इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के अध्यक्ष अजय राणा भी उपस्थित रहे।