{"_id":"bd466d7657d679a567d843831d4fb021","slug":"hpca-spokesperson-hits-out-at-cm-virbhadra-singh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक संबंध ठीक नहीं तो देश में कहीं न हो मैच: संजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाक संबंध ठीक नहीं तो देश में कहीं न हो मैच: संजय
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sun, 14 Feb 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा ने प्रेस वार्ता में कहा कि आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के धर्मशाला में होने वाला भारत-पाक मैच को लेकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह एक वकील के माध्यम से शहीदों के परिवारों को गुमराह कर रहे हैं। वकील के हाथ में तिरंगा पकड़ाकर तिरंगा यात्रा का पूरा ड्रामा रचा है।
विज्ञापन
अब तक सीएम ने अखबारों में भारत-पाक मैच का विरोध तो किया लेकिन केंद्र सरकार से मैच रद्द करने या शिफ्ट करने को लेकर कोई भी कार्रवाई नहीं की है। इतना ही नहीं असम में साउथ एशियन गेम्स चल रही हैं। इसमें सबसे बड़ा कुनबा पाकिस्तान का ही भाग ले रहा है।
विज्ञापन
लेकिन सीएम ने कभी भी असम की कांग्रेस सरकार को वहां पर पाक के खिलाड़ियों को खेलने पर रोक को लेकर कोई बात नहीं की। आरोप लगाया कि जब भी एचपीसीए के स्टेडियम में कोई आयोजन होना होता है, तो मुख्यमंत्री प्रदेश में आयोजन के खिलाफ माहौल बनाने की पूरी कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
टी-20 वर्ल्ड कप आईसीसी का इवेंट है। ऐसे में भारत-पाक मैच का फैसला आईसीसी लेगा। एचपीसीए का मानना है कि यदि भारत-पाक संबंध अभी ठीक नहीं है तो देश में कहीं भी पाकिस्तान के साथ मैच नहीं होना चाहिए।
वकील को मिला है अवार्ड- एचपीसीए प्रवक्ता ने कहा कि भारत-पाक मैच का विरोध कर रहे वकील को सीएम ने डिप्टी एडवोकेट जनरल बनाया है। आरोप है कि वकील का हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की कमेटी ने अपने मुव्वकिल के साथ धोखा करने पर उस वकील का लाइसेंस दो सालों के लिए कैंसिल किया था।
राहुल गांधी पर देशद्रोहियों को समर्थन देने का आरोप- जिला सिरमौर के भाजपा नेता राजीव बिंदल, चंद्रमोहन ठाकुर, बलदेव भंडारी, सुखराम चौधरी, बलदेव तोमर, सुरेश कश्यप और बलबीर चौहान ने राहुल गांधी पर देशद्रोहियों का समर्थन करने का आरोप लगाया है।
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोध के लिए अनेक स्थान हैं, लेकिन पाकिस्तान जिंदाबाद, आजाद कश्मीर जिंदाबाद, भारत को बर्बाद करेंगे जैसे नारे लगाने वाले देशद्रोहियों के समर्थन में उतरना सीधा-सीधा देशद्रोह के समान है। भाजपा नेताओं ने कहा कि देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी अब दीवालिया हो चुकी है।