फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpca spokesperson hits out at cm virbhadra singh.

भारत-पाक संबंध ठीक नहीं तो देश में कहीं न हो मैच: संजय

Sun, 14 Feb 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sun, 14 Feb 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
hpca spokesperson hits out at cm virbhadra singh.

एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा ने प्रेस वार्ता में कहा कि आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के धर्मशाला में होने वाला भारत-पाक मैच को लेकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह एक वकील के माध्यम से शहीदों के परिवारों को गुमराह कर रहे हैं। वकील के हाथ में तिरंगा पकड़ाकर तिरंगा यात्रा का पूरा ड्रामा रचा है।

विज्ञापन


अब तक सीएम ने अखबारों में भारत-पाक मैच का विरोध तो किया लेकिन केंद्र सरकार से मैच रद्द करने या शिफ्ट करने को लेकर कोई भी कार्रवाई नहीं की है। इतना ही नहीं असम में साउथ एशियन गेम्स चल रही हैं। इसमें सबसे बड़ा कुनबा पाकिस्तान का ही भाग ले रहा है।
विज्ञापन


लेकिन सीएम ने कभी भी असम की कांग्रेस सरकार को वहां पर पाक के खिलाड़ियों को खेलने पर रोक को लेकर कोई बात नहीं की। आरोप लगाया कि जब भी एचपीसीए के स्टेडियम में कोई आयोजन होना होता है, तो मुख्यमंत्री प्रदेश में आयोजन के खिलाफ माहौल बनाने की पूरी कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टी-20 वर्ल्ड कप आईसीसी का इवेंट है। ऐसे में भारत-पाक मैच का फैसला आईसीसी लेगा। एचपीसीए का मानना है कि यदि भारत-पाक संबंध अभी ठीक नहीं है तो देश में कहीं भी पाकिस्तान के साथ मैच नहीं होना चाहिए।

वकील को मिला है अवार्ड-
एचपीसीए प्रवक्ता ने कहा कि भारत-पाक मैच का विरोध कर रहे वकील को सीएम ने डिप्टी एडवोकेट जनरल बनाया है। आरोप है कि वकील का हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की कमेटी ने अपने मुव्वकिल के साथ धोखा करने पर उस वकील का लाइसेंस दो सालों के लिए कैंसिल किया था।

राहुल गांधी पर देशद्रोहियों को समर्थन देने का आरोप-
जिला सिरमौर के भाजपा नेता राजीव बिंदल, चंद्रमोहन ठाकुर, बलदेव भंडारी, सुखराम चौधरी, बलदेव तोमर, सुरेश कश्यप और बलबीर चौहान ने राहुल गांधी पर देशद्रोहियों का समर्थन करने का आरोप लगाया है।


भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोध के लिए अनेक स्थान हैं, लेकिन पाकिस्तान जिंदाबाद, आजाद कश्मीर जिंदाबाद, भारत को बर्बाद करेंगे जैसे नारे लगाने वाले देशद्रोहियों के समर्थन में उतरना सीधा-सीधा देशद्रोह के समान है। भाजपा नेताओं ने कहा कि देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी अब दीवालिया हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed