फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPCA announce one crore prize money to himachal cricket team for victory in vijay hazare trophy 2021

अरुण धूमल बोले- विजय हजारे विजेता टीम को एक करोड़ रुपये इनाम देगी एचपीसीए

Sun, 02 Jan 2022 07:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 02 Jan 2022 07:48 PM IST
सार

अरुण धूमल ने कहा कि बीसीसीआई ने विजय हजारे ट्रॉफी की प्राइज मनी 20 लाख से बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दी थी। विजेता टीम को एचपीसीए अपनी ओर से एक करोड़ रुपये इनाम देगी।

विज्ञापन
HPCA announce one crore prize money to  himachal cricket team for victory in vijay hazare trophy 2021
धर्मशाला में विजेता टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में रविवार को विजय हजारे ट्रॉफी की विजेता टीम के लिए सम्मान समारोह हुआ। बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष एवं एचपीसीए के निदेशक अरुण धूमल ने विजेता टीम के कप्तान ऋषि धवन सहित खिलाड़ियों और टीम सदस्यों को शॉल, टोपी और जैकेट भेंटकर सम्मानित किया। अरुण धूमल ने कहा कि विजय हजारे ट्रॉफी में पहली बार विजेता बनी हिमाचल टीम के लिए एतिहासिक दिन था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व एचपीसीए अध्यक्ष एवं केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को हिमाचल की टीम के विजेता बनने की बधाई दी तो उन्हें भी लगा कि 20-21 साल पहले जो प्रयास शुरू किए थे, उसका परिणाम आज मिला है। कहा कि बीसीसीआई ने विजय हजारे ट्रॉफी की प्राइज मनी 20 लाख से बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दी थी। विजेता टीम को एचपीसीए अपनी ओर से एक करोड़ रुपये इनाम देगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्टेडियम धर्मशाला में बना था, अमतर और बिलासपुर में भी था, लेकिन स्टेडियम बनाने की सार्थकता का काम विजय हजारे ट्रॉफी जीतकर खिलाड़ियों ने किया है। एचपीसीए को अनुराग ठाकुर ने इन्फ्रास्ट्रक्चर के तौर पर पहचान दिलाई थी। खिलाड़ियों ने विजेता बनाकर एचपीसीए को नई पहचान दिलाई है। उन्होंने हिमाचल टीम के कप्तान ऋषि धवन सहित टीम के खिलाड़ियों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब हिमाचल के खिलाड़ी भारतीय टीम की कैप पहनकर इस स्टेडियम में खेलते नजर आएंगे। इस मौके पर एचपीसीए के सचिव सुमित शर्मा, संयुक्त सचिव अमिताभ, निदेशक संजय शर्मा, प्रेम ठाकुर, कोषाध्यक्ष परमार, निदेेशक अनूप विज, पिच क्यूरेटर सुनील चौहान और कर्नल एचएस मन्हास उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed