{"_id":"61d1b3eb5a4f8b70af78e799","slug":"hpca-announce-one-crore-prize-money-to-himachal-cricket-team-for-victory-in-vijay-hazare-trophy-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुण धूमल बोले- विजय हजारे विजेता टीम को एक करोड़ रुपये इनाम देगी एचपीसीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरुण धूमल बोले- विजय हजारे विजेता टीम को एक करोड़ रुपये इनाम देगी एचपीसीए
Sun, 02 Jan 2022 07:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 02 Jan 2022 07:48 PM IST
सार
अरुण धूमल ने कहा कि बीसीसीआई ने विजय हजारे ट्रॉफी की प्राइज मनी 20 लाख से बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दी थी। विजेता टीम को एचपीसीए अपनी ओर से एक करोड़ रुपये इनाम देगी।
विज्ञापन
धर्मशाला में विजेता टीम।
- फोटो : संवाद
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में रविवार को विजय हजारे ट्रॉफी की विजेता टीम के लिए सम्मान समारोह हुआ। बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष एवं एचपीसीए के निदेशक अरुण धूमल ने विजेता टीम के कप्तान ऋषि धवन सहित खिलाड़ियों और टीम सदस्यों को शॉल, टोपी और जैकेट भेंटकर सम्मानित किया। अरुण धूमल ने कहा कि विजय हजारे ट्रॉफी में पहली बार विजेता बनी हिमाचल टीम के लिए एतिहासिक दिन था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूर्व एचपीसीए अध्यक्ष एवं केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को हिमाचल की टीम के विजेता बनने की बधाई दी तो उन्हें भी लगा कि 20-21 साल पहले जो प्रयास शुरू किए थे, उसका परिणाम आज मिला है। कहा कि बीसीसीआई ने विजय हजारे ट्रॉफी की प्राइज मनी 20 लाख से बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दी थी। विजेता टीम को एचपीसीए अपनी ओर से एक करोड़ रुपये इनाम देगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्टेडियम धर्मशाला में बना था, अमतर और बिलासपुर में भी था, लेकिन स्टेडियम बनाने की सार्थकता का काम विजय हजारे ट्रॉफी जीतकर खिलाड़ियों ने किया है। एचपीसीए को अनुराग ठाकुर ने इन्फ्रास्ट्रक्चर के तौर पर पहचान दिलाई थी। खिलाड़ियों ने विजेता बनाकर एचपीसीए को नई पहचान दिलाई है। उन्होंने हिमाचल टीम के कप्तान ऋषि धवन सहित टीम के खिलाड़ियों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब हिमाचल के खिलाड़ी भारतीय टीम की कैप पहनकर इस स्टेडियम में खेलते नजर आएंगे। इस मौके पर एचपीसीए के सचिव सुमित शर्मा, संयुक्त सचिव अमिताभ, निदेशक संजय शर्मा, प्रेम ठाकुर, कोषाध्यक्ष परमार, निदेेशक अनूप विज, पिच क्यूरेटर सुनील चौहान और कर्नल एचएस मन्हास उपस्थित रहे।