फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE: The question paper in the winter examinations of Himachal School Education Board will be based on the

HPBOSE: हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की शीतकालीन परीक्षाओं में पुराने पैटर्न पर ही होगा प्रश्नपत्र

Fri, 20 Sep 2024 10:52 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Sep 2024 10:52 AM IST
सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त शीतकालीन स्कूलों में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं में पुराने पैटर्न में ही प्रश्नपत्र आएगा। 

विज्ञापन
HPBOSE: The question paper in the winter examinations of Himachal School Education Board will be based on the
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त शीतकालीन स्कूलों में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं में पुराने पैटर्न में ही प्रश्नपत्र आएगा। ये प्रश्नपत्र तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की होने वाली परीक्षाओं के दौरान वितरित किए जाएंगे। इन स्कूलों में प्रश्नपत्र के पैटर्न में बदलाव शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान होने वाली परीक्षाओं में किया जाएगा। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला मार्च में होने वाली परीक्षाओं के दौरान प्रश्नपत्रों का पैटर्न बदलने की तैयारी कर रहा है, लेकिन नवंबर-दिसंबर में सूबे के शीतकालीन स्कूलों में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के दौरान सरकारी और बोर्ड से संबद्धता प्राप्त निजी स्कूलों की तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की परीक्षाओं में प्रश्नपत्र पुराने पैटर्न में ही आएगा, क्योंकि शीतकालीन स्कूलों में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के लिए अब कुछ माह ही शेष बचे हैं। इसके चलते इन शीतकालीन स्कूलों में नए पैटर्न के तहत प्रश्न नहीं पूछे जाएंगे। 

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मार्च, 2025 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में प्रश्नपत्र नए प्रारूप में नजर आएंगे। इसके लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस दौरान 35 फीसदी आसान, 30 फीसदी नपे-तुले और 25 फीसदी कठिन प्रश्न पूछे जाएंगे। अलग-अलग सेक्शन में पूछे जाने वाले एमसीक्यू प्रश्नों को सेक्शन-ए में रखा जाएगा। यह संख्या 20 फीसदी तक होगी। इसके अलावा एमसीक्यू प्रश्नों को हल करने के लिए ओएमआर सीट भी दी जाएगी। यह बदलाव तीसरी, पांचवीं, आठवीं, नौवीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के प्रश्नपत्रों में देखने को मिलेगा। प्रश्नपत्र के पैटर्न में बदलाव करने का मुख्य उद्देश्य बोर्ड के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। नए पैटर्न के तहत 35 फीसदी आसान प्रश्न, 30 फीसदी नपे-तुले और 25 फीसदी कठिन प्रश्न पूछे प्रस्तावित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किस जिले में कितने हैं शीतकालीन स्कूल
जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले में सबसे अधिक 21 ऐसे स्कूल हैं, जोकि शीतकालीन श्रेणी में आते हैं। इसके अलावा जिला कांगड़ा में एक, चंबा में 15, कुल्लू में तीन, किन्नौर में तीन, मंडी में 11, सिरमौर में सात और सोलन जिला में करीब छह स्कूल ऐसे हैं जिनमें वार्षिक बोर्ड की 10वीं-12वीं कक्षा को छोड़कर अन्य परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर में होती हैं। 

विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड मार्च, 2025 से बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्र के पैटर्न में बदलाव करने जा रहा है। नवंबर-दिसंबर में होने वाली शीतकालीन स्कूलों की परीक्षाओं के दौरान यह बदलाव नहीं होगा, क्योंकि इन परीक्षाओं के लिए कम समय होने के कारण नए प्रारूप में प्रश्नपत्र अभी तैयार नहीं किए जा सके हैं, जिसके चलते इन स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के नए पैटर्न को लागू किया जाएगा।
- डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed