फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE Term1 exam of class 10th and 12th will be held from September 15

HPBOSE Exam: हिमाचल में 15 सितंबर से होंगी 10वीं और 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षाएं

Mon, 22 Aug 2022 08:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Aug 2022 08:45 PM IST
सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं व 12वीं के नियमित विद्यार्थियों की फर्स्ट टर्म की परीक्षाएं 15 सितंबर से शुरू करेगा। इसके अलावा राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के मिडल, 10वीं  व 12वीं श्रेणी के समस्त परीक्षार्थियों की अनुपूरक परीक्षाओं का आयोजन भी 15 सितंबर से शुरू होगा।

विज्ञापन
HPBOSE Term1 exam of class 10th and 12th will be held from September 15
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं व 12वीं के नियमित विद्यार्थियों की फर्स्ट टर्म की परीक्षाएं 15 सितंबर से शुरू करेगा। इसके अलावा राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के मिडल, 10वीं  व 12वीं श्रेणी के समस्त परीक्षार्थियों की अनुपूरक परीक्षाओं का आयोजन भी 15 सितंबर से शुरू होगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि इस दौरान नियमित विद्यार्थियों की परीक्षाएं सुबह के सत्र में 8:45 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएंगी, जबकि एसओएस के तहत परीक्षाएं देने वाले परीक्षार्थियों के लिए 1:45 बजे से लेकर सांय 5:00 बजे तक का शेड्यूल तय किया है। इस दौरान कला विषय के भाग-बी का संचालन प्रैटिक्कल परीक्षा के रूप में अन्य विषय की प्रैक्टिकल परीक्षा के साथ होगा। वहीं परीक्षाओं के प्रश्नपत्र तीन सीरिजों में विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाए जाएंगे। एसओएस के अंतर्गत आने वाले परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथियों को बोर्ड की ओर से अलग से घोषित किया जाएगा। 

विज्ञापन


एसओएस आठवीं की डेटशीट
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से एसओएस के तहत होने वाली आठवीं कक्षा की परीक्षाओं में 15 सितंबर को अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। इसके अलावा 16 को संस्कृत, 17 को कला व गृह विज्ञान, 19 को हिंदी, 20 को सामाजिक विज्ञान, 21 को गणित और 22 सितंबर को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषय की परीक्षा का आयोजन 1:45 बजे से 5:00 बजे तक होगा। 
विज्ञापन


10वीं कक्षा की नियमित व एसओएस की डेटशीट
वहीं 10वीं कक्षा के नियमित और एसओएस के विद्यार्थियों की परीक्षाओं में 15 सितंबर को अंग्रेजी, 16 को गृह विज्ञान, 17 को सामाजिक विज्ञान, 19 को गणित, 20 को वित्तीय साक्षरता, 21 हिंदी, 22 स्वर संगीत, 24 संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, तमिल व तेलगु विषय की परीक्षा का आयोजन होगा। वहीं, 26 सितंबर को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, 27 वाद्य संगीत व 29 सितंबर को कंप्यूटर साइंस विषय की परीक्षा होगी। इसके अलावा पहली अक्तूबर को कला-ए, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, हेल्थकेयर, आईटीईएस, मीडिया एंड इंटरटेनरमेंट, रिटेल, फिजिकल एजुकेशन, प्राइबेट सिक्योरिटी, टेलिकाम, टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी, बीएफएसआई, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रानिक एंड हार्डवेयर और पलंबर विषय की परीक्षा आयोजित होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


12वीं कक्षा की नियमित व एसओएस की डेटशीट
वहीं, 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में 15 सितंबर को गणित, 16 नृत्य व फाइन आर्ट्स, 17 अर्थशास्त्र, 19 अंग्रेजी, 20 मनोविज्ञान, 21 बायोलॉजी, बिजनेस स्टडी और इतिहास विषय की परीक्षा आयोजित होगी। वहीं 22 सितंबर को संस्कृत, 23 रसायन विज्ञान व हिंदी, 24 दर्शनशास्त्र, फ्रेंच व उर्दू, 26 को अकाउंटेंसी व फिजिक्स, 27  राजनीति विज्ञान व 28 सितंबर को को होम साइंस विषय की परीक्षा होगी। इसके अलावा 29 सितंबर को शारीरिक शिक्षा, योगा, कंप्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, हेल्थकेयर, आईटीईएस, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, रिटेल, प्राइवेट सिक्योरिटी, टेलीकॉम, टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी, बीएफएसआई, ब्यूटी एंड वैलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर और प्लंबर विषय की परीक्षा आयोजित होगी। वहीं 30 सितंबर को सोशोलॉजी, 1 अक्तूबर को लोक प्रशासन, 3 को म्यूजिक, 4 को जियोग्राफी और 6 अक्तूबर को फाइनेसिल लिटरेसी विषय की परीक्षा का आयोजन होगा।

टर्म-एक परीक्षाओं के लिए बनेंगे 60 मूल्यांकन केंद्र

 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से सितंबर 2022 में संचालित की जा रही मैट्रिक और जमा दो की नियमित टर्म-एक परीक्षाओं के लिए प्रदेश भर में 60 मूल्यांकन केंद्र बनाए जाएंगे। इन मूल्यांकन स्थलों के समन्वयकों को उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए विषयवार परीक्षकों की नियुक्ति के लिए प्राधिकृत किया गया है।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने सभी समन्वयकों को बोर्ड की ओर से निर्धारित मापदंडों पर अपने-अपने नजदीकी स्कूलों के परीक्षकों की नियुक्ति कर बोर्ड कार्यालय को सूचित के लिए कहा है। इसके अतिरिक्त समस्त निजी और सरकारी स्कूल अपनी-अपनी बोर्ड यूजर आईडी के माध्यम से सभी पात्र अध्यापकों का उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन स्वीकृति प्रपत्र 27 अगस्त तक अपलोड करना सुनिश्चित करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed