Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE Revised datesheet released for class 10th and 12th annual examinations

HPBOSE Exam: 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के लिए संशोधित डेटशीट जारी

Thu, 01 Feb 2024 08:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Feb 2024 08:42 PM IST
सार

 प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अध्यापक संघ के विरोध के बाद छात्र हित में आंशिक संशोधन करते हुए नई डेटशीट जारी की है। 

विज्ञापन
HPBOSE Revised datesheet released for class 10th and 12th annual examinations
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अध्यापक संघ के विरोध के बाद छात्र हित में आंशिक संशोधन करते हुए नई डेटशीट जारी की है। इस डेटशीट के अनुसार 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 1 मार्च, जबकि 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 2 मार्च से शुरू होंगी। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह के सत्र में 8:45 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होंगी। इस संशोधित डेटशीट में 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 2 मार्च से लेकर 21 मार्च, जबकि 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 1 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित होंगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि शिक्षा बोर्ड ने छात्र हित में आंशिक संशोधन करते हुए शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए 10वीं-12वीं कक्षा के नियमित और एसओएस के परीक्षार्थियों की वार्षिक डेटशीट जारी की है।

विज्ञापन


10वीं कक्षा की नियमित और एसओएस की डेटशीट
दसवीं कक्षा की नियमित और एसओएस के परीक्षार्थियों की परीक्षाएं सुबह के सत्र में 2 मार्च से शुरू होंगी। इस दौरान 2 मार्च को गणित, 5 को सोशल साइंस, 5 को हिंदी, 9 को म्यूजिक स्वर, 11 को म्यूजिक वाद्ययंत्र, 12 को कंप्यूटर साइंस, जबकि 13 मार्च को होम साइंस विषय की परीक्षा होगी। वहीं, 14 मार्च को आर्ट, अर्थशास्त्र, कामर्स (एलिमेंटस ऑफ बिजनेस/एलिमेंटस ऑफ बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी/टाइपिंग अंग्रेजी और हिंदी), ऑटोमोटिव, प्राइवेट सिक्योरिटी, रिटेल, आईटीईएस, हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, टेलिकाम, फिजिकल एजुकेशन, अीएफएसआई, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, प्लंबर, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्राॅनिक्स एंड हार्डवेयर और अपीरल्स, मेड अप्स एंड होम फर्निशिंग विषय की परीक्षा होगी। वहीं, 16 मार्च को अंग्रेजी, 18 को फाइनांशियल लिटरेसी, 19 को साइंस एंड टेक्नोलॉजी और 21 मार्च को उर्दू, तमिल, तेलुगू, संस्कृत, पंजाबी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


12वीं कक्षा की नियमित और एसओएस की डेटशीट
12वीं कक्षा की नियमित और एसओएस के छात्रों की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन भी 1 मार्च से सुबह के सत्र में 8:45 बजे से 12:00 बजे तक तक होगा। इस दौरान 1 मार्च को अंग्रेजी, 2 को म्यूजिक वोकल, हिंदोस्तानी म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल मेइलॉडिक और म्यूजिक हिंदोस्तानी इंस्ट्रूमेंटल प्रीकॉशन विषय की परीक्षा होगी। वहीं, 4 मार्च को राजनीति शास्त्र, 5 को फाइनांशियल लिटरेसी, 6 को कैमिस्ट्री और बिजनस स्टडी, 7 को संस्कृत और 9 मार्च को समाजशास्त्र विषय की परीक्षा होगी। इसके अलावा 11 मार्च को अकाउंटेंसी और फिजिक्स, 12 को हिस्ट्री, 13 को मनोविज्ञान, 14 को ह्यूमन इकोलॉजी एंड फैमिली साइंस और 15 मार्च को बायोलॉजी विषय की परीक्षा होगी। इसके अलावा 16 को हिंदी और उर्दू, 18 को जियोग्राफी, 19 को फिलॉस्पी, 20 को गणित, 21 को फाइन आर्ट्स और 22 मार्च को डांस विषय की परीक्षा रखी गई है। वहीं, 23 मार्च को फिजिकल एजुकेशन, योगा, कंप्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, हेल्थकेयर, आईटीईएस, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, रिटेल, फिजिकल एजुकेशन (एनएसक्यूएफ), प्राइवेट सिक्योरिटी, टेलिकाम, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, बीएफएसआई, अपीयर मेडअप एंड होम फर्निसिंग, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर और प्लंबर विषय की परीक्षा का आयोजन होगा। 26 मार्च को इकॉनोमिक्स, 27 को फ्रेंच और 28 मार्च को पब्लिक एडमिस्ट्रेशन विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed