फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE Result: Many students made a big leap in merit by challenging the evaluation

HPBOSE Result: मूल्यांकन को चुनौती देकर कई विद्यार्थियों ने मेरिट में लगाई लंबी छलांग

Tue, 24 Sep 2024 10:58 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Sep 2024 10:58 AM IST
सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के मूल्यांकन को चुनौती देकर 10वीं कक्षा के तीन मेधावियों ने जहां मेरिट लिस्ट में अपने रैंक में सुधार किया है।

विज्ञापन
HPBOSE Result: Many students made a big leap in merit by challenging the evaluation
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के मूल्यांकन को चुनौती देकर 10वीं कक्षा के तीन मेधावियों ने जहां मेरिट लिस्ट में अपने रैंक में सुधार किया है।   नई संशोधित मेरिट लिस्ट में 38 ऐसे मेधावी भी शामिल हुए हैं, जो कि पहले बोर्ड की ओर से तैयार कर की गई प्रोविजनल मेरिट लिस्ट में स्थान हासिल नहीं कर पाए थे। अब पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का परिणाम घोषित होने के बाद इन 38 परीक्षार्थियों ने बोर्ड की टॉप-10 मेरिट सूची में जगह बनाई है। बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम अप्रैल में घोषित हुआ था।

विज्ञापन

उस दौरान निजी और सरकारी स्कूलों से 92 के करीब अभ्यर्थियों ने टॉप-10 में जगह बनाई थी। वहीं, दूसरी ओर कुछ मेधावियों ने अपने परीक्षा परिणाम असंतुष्ट जताते हुए पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के लिए शिक्षा बोर्ड के पास आवेदन किया था। इसके अलावा कुछ अभ्यर्थियों ने श्रेणी सुधार सहित कंपार्टमेंट की परीक्षा के लिए भी आवेदन किया था। जिसका परिणाम शिक्षा बोर्ड प्रबंधन ने अगस्त-सितंबर में घोषित किया था।  इसके चलते शिक्षा बोर्ड की ओर से पहले जारी की गई प्रोविजलन मेरिट लिस्ट में कुछ बदलाव हुआ और शिक्षा बोर्ड ने सितंबर में अब 10वीं कक्षा की अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संशोधित मेरिट लिस्ट के अनुसार 694 अंकों के साथ पहले छठा स्थान हासिल करने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं की छात्रा अदिति शर्मा ने तीन अंकों की बढ़ोतरी के साथ 697 अंकों के साथ अब मेरिट लिस्ट में छठा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा पहले 691 अंकों के साथ नौवें स्थान पर रहने वाली मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं की प्रियाल रतवान अब 696 अंक लेकर नौवें से चौथे, जबकि शहीद भगत सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सोहारी की तमनप्रीत भुल्लर अब संशोधन के बाद 695 अंक हासिल कर नौवें से पांचवें स्थान पर पहुंची हैं। इसके अलावा कई नए मेधावियों ने बोर्ड की टॉप-10 मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया है। 


हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा की अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी है। अंतिम सूची में कई संशोधन हुए हैं। जिसके चलते टॉप-10 में शामिल अभ्यर्थियों की संख्या में बदलाव हुआ है।- डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला

विज्ञापन

रैंक    पहले   अब
1         1       1
2        1        1
3        3        4
4        6        7
5        6        7
6      10      11
7       7        9
8      20      25
9     22      33
10    16     32

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed