{"_id":"675d1cabdcd70455b907a9b3","slug":"hpbose-released-the-provisional-answer-key-of-tet-objections-can-be-filed-till-this-date-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE: शिक्षा बोर्ड ने टेट की जारी की अस्थायी उत्तर कुंजी, इस दिन तक दर्ज करवा सकेंगे आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPBOSE: शिक्षा बोर्ड ने टेट की जारी की अस्थायी उत्तर कुंजी, इस दिन तक दर्ज करवा सकेंगे आपत्तियां
Sat, 14 Dec 2024 11:20 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:20 AM IST
सार
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नवंबर में आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) की अस्थायी उत्तर कुंजी जारी कर दी है। शिक्षा बोर्ड ने उत्तर कुंजी के संबंध में किसी प्रकार की आपत्तियां दर्ज करवाए जाने के लिए अभ्यर्थियों को 19 दिसंबर तक का समय दिया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नवंबर में आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) की अस्थायी उत्तर कुंजी जारी कर दी है। शिक्षा बोर्ड ने उत्तर कुंजी के संबंध में किसी प्रकार की आपत्तियां दर्ज करवाए जाने के लिए अभ्यर्थियों को 19 दिसंबर तक का समय दिया है। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 15 से 26 नवंबर तक जेबीटी, शास्त्री, टीजीटी कला, मेडिकल, टीजीटी नॉन मेडिकल, एलटी, पंजाबी और उर्दू विषय के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया था। चार विभिन्न सीरिजों में आयोजित परीक्षा की अस्थायी उत्तरकुंजी शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को जारी की। बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि अस्थायी उत्तर कुंजी को बोर्ड की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इन परीक्षाओं से संबंधित उत्तर कुंजियों में दर्ज उत्तरों के संबंध में यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की कोई आपत्ति हो तो वह तथ्यों के साथ 19 दिसंबर तक अनुभाग अधिकारी प्रश्नपत्र निर्धारण शाखा को बोर्ड की ई-मेल hpbosesopapersetting.43@gmail.com पर भेज सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी आपत्तियां दस्ती तौर पर भी किसी भी कार्यदिवस में जमा करवा सकते हैं। 19 दिसंबर के बाद अस्थायी उत्तर कुंजी से संबंधित किसी भी मौखिक या लिखित आपत्ति पर शिक्षा बोर्ड विचार नहीं करेगा। इसके अलावा डाक से 19 दिसंबर सांय पांच बजे तक बोर्ड कार्यालय में पहुंचने वाली आपत्तियों पर ही विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
