फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpbose news: books will be available in school before new session started

हिमाचल: नए सत्र से पहले ही स्कूलों में पहुंचा दी जाएंगी किताबें

Tue, 16 Feb 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/बिझड़ी
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/बिझड़ी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 Feb 2021 05:00 AM IST
विज्ञापन
hpbose news: books will be available in school before new session started
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के स्कूली विद्यार्थियों को इस बार किताबों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही स्कूलों में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड किताबों की खेप पहुंचा देगा। 15 फरवरी से 15 मार्च तक स्कूलों में किताबों की खेप पहुंचाई जाएगी। एक अप्रैल से पहली से दसवीं कक्षा तक छात्र-छात्राओं को ये किताबें दी जाएंगी। प्रदेश में इनकी संख्या लगभग साढ़े पांच लाख है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए विभिन्न कक्षाओं की सभी किताबों का मुद्रण करवा लिया है। ये किताबें इस बार शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले मार्च माह में ही में स्कूलों में पहुंचा दी जाएंगी। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही पात्र छात्र-छात्राओं को किताबों का वितरण कर दिया जाएगा। गौर रहे कि इससे पहले विद्यार्थियों को किताबें लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा था। इस कारण उनकी पढ़ाई भी प्रभावित होती थी। इस मर्तबा पहली बार स्कूल शिक्षा बोर्ड सूबे के स्कूलों में पुराना शैक्षणिक सत्र खत्म होने से पहले ही किताबें मुहैया करवा देगा। 
विज्ञापन


पाठ्यक्रम में नहीं हुआ है बदलाव
स्कूल शिक्षा बोर्ड प्रबंधन की मानें तो इस बार अभी तक किसी भी विषय के पाठ्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। स्कूलों से प्राप्त विद्यार्थियों के आंकड़ों के अनुसार बोर्ड प्रबंधन ने किताबों का मुद्रण करवाया है। अगर ये किताबें कम पड़ती हैं तो बोर्ड की ओर से निर्धारित किए गए बुक डिपो में छात्र-छात्राओं के लिए किताबें उपलब्ध रहेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नए शैक्षणिक सत्र के लिए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने किताबों का मुद्रण करवा लिया है। किताबें मार्च में ही स्कूलों में पहुंचा दी जाएंगी, जिससे नया शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही विद्यार्थी इन्हें ले सकें। इस बार अभी तक किसी भी विषय में कोई बदलाव नहीं हुआ है। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed