फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE: Many subjects have neither teachers nor students, yet datesheets are released.

HPBOSE: कई विषयों के न शिक्षक, न विद्यार्थी, फिर भी डेटशीट करते हैं जारी, जानें पूरा मामला

Fri, 09 Jan 2026 11:50 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, धर्मशाला।
विपिन चौधरी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Jan 2026 11:50 AM IST
सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा की डेटशीट में हर साल एक ऐसा पहलू सामने आता है, जो हैरान करता है। 

विज्ञापन
HPBOSE: Many subjects have neither teachers nor students, yet datesheets are released.
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा की डेटशीट में हर साल एक ऐसा पहलू सामने आता है, जो हैरान करता है। जिन विषयों के लिए न तो प्रदेश के स्कूलों में शिक्षक होता है, न कोई विद्यार्थी और न कहीं नियमित पढ़ाई होती है, इसके बावजूद इन विषयों के लिए भी बोर्ड को के में शेड्यूल जारी करना पड़ता है। इनमें तमिल, तेलुगू और फ्रेंच जैसे विषय शामिल हैं। बोर्ड के अनुसार शिक्षा नीति के तहत बोर्ड के लिए यह अनिवार्य है। नीति के अनुसार शिक्षा बोर्ड को सभी स्वीकृत विषयों के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी करना होता है, चाहे उस वर्ष किसी भी स्कूल से संबंधित विषय का कोई परीक्षार्थी न हो। परीक्षा शेड्यूल जारी करने के दौरान बोर्ड प्रबंधन साफ करता है कि इन विषयों के लिए प्रश्नपत्र बोर्ड की ओर से उपलब्ध नहीं करवाए जाएंगे, अगर किसी स्कूल में कोई विद्यार्थी होगा तो उन्हें इसका प्रश्नपत्र अपने स्तर पर तैयार करना होगा।

विज्ञापन

परीक्षा व्यवस्था पहले से तय होनी चाहिए
शिक्षा पॉलिसी के अनुसार बोर्ड को सभी स्वीकृत लेंग्वेज विषयों के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी करना अनिवार्य होता है, भले ही उस वर्ष किसी भी स्कूल से संबंधित विषय का परीक्षार्थी न हो। यदि भविष्य में कोई विद्यार्थी इन विषयों को चुनता है तो उसके लिए परीक्षा व्यवस्था पहले से तय होनी चाहिए। इसी कारण डेटशीट में इन विषयों को शामिल किया जाता है। डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed