HPSOS Result: एसओएस कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां देखें
स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने सितंबर 2025 में कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं के लिए एसओएस(स्टेट ओपन स्कूल) परीक्षा आयोजित की थी।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने सितंबर 2025 में कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं के लिए एसओएस(स्टेट ओपन स्कूल) परीक्षा आयोजित की थी। मंगलवार को इसके परिणाम बोर्ड की ओर से औपचारिक रूप से घोषित कर दिए गए हैं। परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट: www.hnbesc.org पर भी उपलब्ध है। यह जानकारी बोर्ड के सचिव डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने दी।
जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सितंबर माह में एसओएस की 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। इस दौरान परीक्षा में करीब 19,174 अभ्यर्थी बैैठे थे, जिनमें से 12,298 ने परीक्षा को पास किया है। एसओएस की 8वीं कक्षा की परीक्ष में 265 अभ्यर्थी बैठे थे, जिनमें से 174 ने परीक्षा को पास किया है, जबकि 64 का परिणाम री-अपीयर, 19 का आरएलई और 8 अभ्यर्थियों का परिणाम आरएलडी रहा है। वहीं 8वीं का कुल परिणाम 65.66 फीसदी रहा है।
वहीं 10वीं कक्षा में 9428 अभ्यर्थी बैठे थे, जिनमें से 5985 अभ्यर्थी पास हुए, जबकि 46 अभ्यर्थियों को असफलता हाथ लगी है। इसके अलावा 3018 अभ्यर्थियों का परिणाम रीअपीयर, 117 का आरएलई, 80 का आरएलडी, 182 का पीआरएस और 14 अभ्यर्थियों का परिणाम पीआरसी रहा है। वहीं 10वीं कक्षा का कुल परिणाम 63.48 प्रतिशत रहा है।
12वीं कक्षा में 9481 अभ्यर्थी बैठे थे, जिनमें से 6139 पास और 34 अभ्यर्थी फेल हुए हैं। इसके अलावा 2934 अभ्यर्थियों का परिणाम रीअपीयर, 91 का आरएलई, 153 का आरएलडी, 122 का पीआरएस, 33 का पीआरसी और 8 अभ्यर्थियों का परिणाम डिसक्वालिफाई रहा है। कक्षा का 64.75 प्रतिशत रहा है।