फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE Himachal Pradesh Board of School Education 12th Class Term 1 result live updates today

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: जल्द घोषित होगा 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा का परिणाम, तैयारियां पूरी

Mon, 07 Feb 2022 07:07 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Feb 2022 07:07 PM IST
सार

इस बार 12वीं कक्षा की फर्स्ट टर्म परीक्षा में 87,872 विद्यार्थी बैठे थे। 12वीं कक्षा परीक्षाएं 18 नवंबर से नौ दिसंबर 2021 तक आयोजित की गई थीं। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि अभी परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द परिणाम घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
HPBOSE Himachal Pradesh Board of School Education 12th Class Term 1 result live updates today
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड(HPBOSE) धर्मशाला 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित होगा। इसके लिए बोर्ड तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है। इस बार 12वीं कक्षा की फर्स्ट टर्म परीक्षा में 87,872 विद्यार्थी बैठे थे। कोविड-19 नियमों की पालना के साथ 10वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षाएं 20 नवंबर से तीन दिसंबर तक आयोजित की गई थीं, जबकि 12वीं कक्षा परीक्षाएं 18 नवंबर से नौ दिसंबर 2021 तक आयोजित की गई थीं। फर्स्ट टर्म परीक्षा की कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। मेरिट लिस्ट सेकेंड टर्म की परीक्षाओं के बाद कंपाइल रिजल्ट की निकाला जाएगा।

विज्ञापन


 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि अभी परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द परिणाम घोषित किया जाएगा। वहीं, परिणाम घोषित होने के बाद जो विद्यार्थी अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों को परिणाम से संबंधित आपत्ति दर्ज करवाने या पुनरावेक्षण फॉर्म जमा करने के लिए 10 से 15 दिनों का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन


स्कूल अपने स्तर पर तैयार करेंगे प्रैक्टिकल परीक्षाओं के प्रश्नपत्र
उधर, कोविड-19 के बीच शैक्षणिक सत्र स्कूलों में होने वाली टर्म-2 प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड प्रश्नपत्र जारी नहीं करेगा। स्कूलों को अपने स्तर पर प्रश्नपत्र तैयार करने होंगे। परीक्षा के संचालन के लिए केंद्र अधीक्षक, उपाधीक्षक और अन्य स्टाफ की नियुक्तियां संबंधित परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक को अपने स्कूल से आंतरिक रूप से करनी होगी। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2021-2022 के दौरान 10वीं और 12वीं कक्षाओं की टर्म-2 की बोर्ड परीक्षा के आयोजन के दृष्टिगत बोर्ड ने कई निर्णय लिए हैं। टर्म-2 परीक्षाओं के संचालन के दौरान केंद्र अधीक्षक/उपाधीक्षक और अन्य स्टाफ की नियुक्तियां संबंधित परीक्षा केंद्र के प्राधानाचार्य, मुख्याध्यापक को अपने विद्यालय में आंतरिक रूप से करनी होंगी। 10वीं और 12वीं कक्षा की टर्म-2 की प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन आंतरिक रूप से संबंधित विद्यालय को अपने स्तर पर ही करना होगा। संबंधित विषय के अध्यापक की ओर से प्रश्न पत्र तैयार किए जाएंगे तथा प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन करना होगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस संदर्भ में अधिसूचना भी जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed