फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPBOSE dharamshala will change 10th and 12th Term two exam datesheet

HPBOSE: दसवीं और बारहवीं की टर्म-2 की परीक्षाओं की तिथियां बदलेगा बोर्ड

Thu, 12 Jan 2023 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 12 Jan 2023 05:00 AM IST
सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड की सचिव डॉ. मधु चौधरी ने कहा कि बोर्ड की ओर से जारी किए गए प्रस्तावित शेड्यूल में कई अभिभावकों ने सुझाव दिए हैं। बोर्ड प्रबंधन जल्द नया शेड्यूल जारी करेगा।

विज्ञापन
HPBOSE dharamshala will change 10th and 12th Term two exam datesheet
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मार्च में होने वाली 10वीं-12वीं कक्षा की टर्म-2 परीक्षाओं में बदलाव करने जा रहा है। यह बदलाव शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रस्तावित डेटशीट पर अभिभावकों और शिक्षकों से मांगी गई आपत्तियों और सुझावों के बाद किया जा रहा है। शिक्षा बोर्ड जल्द ही परीक्षा की फाइनल तिथियों का शेड्यूल जारी करेगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पिछले सप्ताह टर्म-2 की परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित शेड्यूल जारी किया था। 

विज्ञापन


बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 11 मार्च, जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 10 मार्च से प्रस्तावित थीं। बोर्ड की ओर से जारी किया गया यह शेड्यूल प्रस्तावित था और एक सप्ताह तक अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों से सुझाव और आपत्तियां मांगी गई थी।
विज्ञापन


बोर्ड के पास कई सुझाव और आपत्तियां आई हैं। बोर्ड प्रबंधन की मानें तो अधिकतर सुझावों में कुछ विषयों की परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव करने की मांग की है। तर्क दिया गया है कि कई परीक्षाओं के समय छुट्टियां कम हैं या फिर परीक्षाएं अन्य किसी विषय की परीक्षा के साथ इकट्ठी हो रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड से कुछ विषयों की तिथियों में बदलाव की मांग की है। स्कूल शिक्षा बोर्ड की सचिव डॉ. मधु चौधरी ने कहा कि बोर्ड की ओर से जारी किए गए प्रस्तावित शेड्यूल में कई अभिभावकों ने सुझाव दिए हैं। बोर्ड प्रबंधन जल्द ही 10वीं और 12वीं कक्षा की टर्म-2 परीक्षाओं के लिए नया शेड्यूल जारी करेगा। उन्होंने बताया कि कुछ ही विषयों की परीक्षा तिथियों में बदलाव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed