{"_id":"5e5b70be8ebc3ef3982f450a","slug":"hpbose-dharamshala-used-sound-recording-cctv-in-annual-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा: सीसीटीवी में रिकॉर्ड होगी आवाज, पहली बार अपनाई तकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा: सीसीटीवी में रिकॉर्ड होगी आवाज, पहली बार अपनाई तकनीक
Sun, 01 Mar 2020 01:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 01 Mar 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में इस बार सीसीटीवी कैमरे वीडियो के साथ ऑडियो की भी रिकॉर्डिंग करेंगे। परीक्षा हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों से पहली बार ऑडियो रिकॉर्ड करने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
पूर्व में हुईं परीक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे केवल वीडियो ही रिकॉर्ड करते थे, जबकि उसमें परीक्षा हॉल में होने वाली बातचीत रिकॉर्ड नहीं होती थी, लेकिन इस बार परीक्षाओं में बोर्ड ने वीडियो के साथ-साथ ऑडियो की भी रिकॉर्डिंग करने का फैसला लिया है, जिसके लिए हाईटेक सीसीटीवी कैमरे बोर्ड ने परीक्षा के दौरान परीक्षा हॉल में लगाए गए हैं।
विज्ञापन
बोर्ड के इस फैसले से परीक्षा हॉल में होने वाली बातचीत को भी सुना जा सकेगा। इससे नकल के मामलों पर लगाम लगाई जा सकेगी। जानकारी के अनुसार चार मार्च से शुरू होने वाली बोर्ड की दसवीं व जमा दो की परीक्षाओं के लिए प्रदेश में 2227 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 1904 परीक्षा केंद्र सरकारी स्कूलों में स्थापित किए गए हैं, जबकि 120 परीक्षा केंद्र निजी स्कूलों में संचालित होंगे। इसके अलावा एसओएस की परीक्षा के लिए बोर्ड ने 203 परीक्षा केंद्र बनाए हैं।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे इस बार वीडियो के साथ-साथ ऑडियो की रिकॉर्डिंग भी करेंगे, ताकि परीक्षा हाल में होने वाली गतिविधियों को देखने के साथ-साथ सुना भी जा सके। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड