फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpbose dharamshala term two exams apply from 19 December 2022

HPBOSE: दसवीं, बारहवीं की टर्म-दो परीक्षाओं के लिए 19 दिसंबर से करें आवेदन

Wed, 14 Dec 2022 05:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 14 Dec 2022 05:33 PM IST
सार

बोर्ड की सचिव डॉ. मधु चौधरी ने बताया कि इस दौरान 10वीं कक्षा की टीर्म-2 परीक्षा के सभी विषयों के लिए प्रवेश शुल्क 500 रुपये के साथ 25 दिसंबर तक प्रवेश पत्र प्रेषित किए जा सकेंगे।

विज्ञापन
hpbose dharamshala term two exams apply from 19 December 2022
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2023 में संचालित की जाने वाली दसवीं और 12वीं कक्षा के लिए प्रवेश पत्र जमा करवाने के लिए तिथियां निर्धारित कर दी हैं। 19 दिसंबर से शुरू होने वाले इन आवेदनों में 10वीं-12वीं कक्षा के नियमित परीक्षार्थियों की टर्म-2 परीक्षा और कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय और अंक सुधार परीक्षा के लिए पात्र परीक्षार्थी 25 दिसंबर तक बिना लेट फीस दिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


इसके बाद अभ्यर्थियों को 100 से लेकर 1,000 रुपये तक लेट फीस भरनी होगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की सचिव डॉ. मधु चौधरी ने बताया कि इस दौरान 10वीं कक्षा की टीर्म-2 परीक्षा के सभी विषयों के लिए प्रवेश शुल्क 500 रुपये के साथ 25 दिसंबर तक प्रवेश पत्र प्रेषित किए जा सकेंगे। 
विज्ञापन


इसके बाद 28 दिसंबर तक प्रवेश पत्र प्रेषित करने पर 100 रुपये विलंब शुल्क अदा करना होगा। 28 दिसंबर के बाद प्रवेश पत्र भरने वाले अभ्यर्थियों से 1,000 रुपये लेट फीस के रूप में वसूल की जाएगी। 12वीं कक्षा की टर्म-2 फुल विषय की एडमिशन फीस 800 रुपये रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 200 रुपये माइग्रेशन फीस के साथ 25 तक प्रवेश पत्र प्रेषित होंगे। इसके बाद 28 तक प्रवेश पत्र प्रेषित करने पर 100 रुपये विलंब शुल्क परीक्षार्थी को देना होगा। 28 दिसंबर के बाद प्रवेश पत्र भरने वाले अभ्यर्थियों से 1,000 रुपये लेट फीस ली जाएगी। 


मैट्रिक और जमा दो कंपार्टमेंट और केवल अंग्रेजी विषय, एक एडशिनल विषय, जमा दो डिप्लोमा होल्डर री-अपीयर परीक्षार्थियों के लिए एडमिशन फीस 550 रुपये, मैट्रिक, जमा दो इंप्रूवमेंट ऑफ परफोरमेंस एक और अधिक विषय, एडिशनल विषय, दो और अधिक विषय के परीक्षार्थियों के लिए 850 रुपये एडमिशन फीस के साथ 25 दिसंबर तक प्रवेश पत्र प्रेषित किए जा सकेंगे। केवल ऑनलाइन और संबंधित विद्यालय के माध्यम से ही इन प्रवेश पत्रों को प्रेषित किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed