{"_id":"5c67ef5dbdec22738e36b604","slug":"hpbose-dharamshala-chairman-suresh-soni-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में स्थापित होंगे 45 सावित्री फुले परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में स्थापित होंगे 45 सावित्री फुले परीक्षा केंद्र
Sat, 16 Feb 2019 04:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 16 Feb 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
सूबे में पहली बार 45 परीक्षा केंद्र ऐसे स्थापित किए जाएंगे, जहां सिर्फ महिला शिक्षिका को परीक्षा केंद्र का अधीक्षक और उपाधीक्षक नियुक्त किया जाएगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इन परीक्षा केंद्रों को सावित्री फुले परीक्षा केंद्र का नाम दिया है।
विज्ञापन
बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि सावित्री फुले देश की पहली महिला थी, जिन्होंने छात्राओं की शिक्षा पर बहुत कार्य किया था। उन्होंने 1948 में छात्राओं के लिए पहली पाठशाला खोली थी। छात्राओं को शिक्षित करने के क्षेत्र में उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों को नामकरण किया गया है।
विज्ञापन