फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Board HPBOSE Plus Two 12th Result 2021: HPBOSE Dharamshala 12th Result 2021 declared today live updates

HPBOSE 12th Result 2021: 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, 92.77 फीसदी रहा परिणाम, पुष्पेंद्र ने हासिल किए पूरे 500 अंक

Wed, 14 Jul 2021 05:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 14 Jul 2021 05:50 PM IST
सार

अंबिशन क्लासेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहल (कुल्लू) के छात्र पुष्पेंद्र ने 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं।

विज्ञापन
HP Board HPBOSE Plus Two 12th Result 2021: HPBOSE Dharamshala 12th Result 2021 declared today live updates
हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। कोरोना महामारी के चलते इस बार बिना वार्षिक परीक्षाएं लिए घोषित रिजल्ट 92.77 फीसदी रहा। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि बोर्ड ने आठ विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख कर रिजल्ट बनाया था।

12वीं की बोर्ड परीक्षा में साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों संकायों के लिए 1,00,799 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 93,438 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, 702 परीक्षार्थियों को कंपार्टमेंट आई है, जबकि 5221 फेल हुए हैं।

विज्ञापन


अंबिशन क्लासेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहल (कुल्लू) के छात्र पुष्पेंद्र ने 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं। इससे पहले वर्ष 2020 में 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 76.07 प्रतिशत रहा था, वर्ष 2019 में परिणाम 62.1 फीसदी रहा था। बोर्ड ने अभी तक राज्य मुक्त विद्यालय के परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें 

परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थियों की परीक्षा अगस्त-सितंबर में 
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई परीक्षार्थी बोर्ड के अंक आवंटन से संतुष्ट नहीं होता है तो वह परीक्षाएं देने के लिए बोर्ड के पास आवेदन कर सकता है। इसके लिए अगस्त-सितंबर में परीक्षाएं होंगी। इन परीक्षाओं के आयोजन के बाद ही बोर्ड मेरिट लिस्ट तैयार करेगा।


31 विद्यार्थियों के 99 फीसदी अंक 
परीक्षा परिणाम में 31 विद्यार्थियों ने 99 फीसदी अंक हासिल किए हैं। 3.64 फीसदी के 90 से 100 प्रतिशत के बीच अंक हैं। 90 से 100 प्रतिशत अंक पाने वालों में सरकारी स्कूलों से 166 छात्र, जबकि 459 छात्राएं शामिल हैं। वहीं निजी स्कूलों से 1123 छात्र और 1931 छात्राएं हैं। वर्ष 2020 में 90 से 100 प्रतिशत अंक हासिल करने वालों की संख्या 2.64 फीसदी थी, जिनमें सरकारी स्कूलों से 1213, जबकि निजी स्कूलों से 1075 परीक्षार्थी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed