{"_id":"60e1e4b58ebc3e29872015d1","slug":"hpbose-dharamshala-10th-result-2021-declared-today-live-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE 10th Result 2021: आज जारी होगा 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPBOSE 10th Result 2021: आज जारी होगा 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम
Mon, 05 Jul 2021 10:59 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:59 AM IST
सार
मैट्रिक में 1,31,902 परीक्षार्थी हैं, जिनमें से 1,16,973 नियमित व 14,929 एसओएस से संबंधित हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आज 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। बोर्ड ने दसवीं के परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम तैयार करने के लिए सात मानदंड तय किए हैं। इनमें नौवीं कक्षा, प्रैक्टिकल, इंटरनल असेसमेंट, फर्स्ट और सेकेंड टर्म इग्जाम, प्री-बोर्ड और बोर्ड की ओर से लिए गए हिंदी विषय के पेपर का मूल्यांकन करवाकर परिणाम तैयार किया है।
विज्ञापन
हालांकि प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों को पहले ही अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया है। गौर रहे कि मैट्रिक में 1,31,902 परीक्षार्थी हैं, जिनमें से 1,16,973 नियमित व 14,929 एसओएस से संबंधित हैं। उधर, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डा. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित होगा।
विज्ञापन
बीते वर्ष शिक्षा बोर्ड ने 9 जून को 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया था। प्रदेश का परीक्षा परिणाम 68.11 फीसदी रहा था। 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में जिला कांगड़ा के इशान पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल समलोटी की छात्रा तनु ने 98.71 (691/700) फीसदी अंक लेकर पूरे प्रदेश में टॉप किया था। मेरिट लिस्ट में पहले तीन स्थानों पर पांच विद्यार्थियों में तीन लड़कियां और दो लड़के थे।
विज्ञापन