राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं और 10वीं की वार्षिक परीक्षाओं में बैठे करीब सवा दो लाख परीक्षार्थियों का रिजल्ट अप्रैल माह के अंत तक निकल सकता है। बोर्ड ने अप्रैल अंत तक 12वीं और 10वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करने का लक्ष्य निर्धारित कर लिया है।
HP Board परिणाम जानने के लिए रजिस्टर करें : HP Board Result 2019
पिछले साल 24 अप्रैल को आया था 12वीं का परिणाम
बोर्ड ने रिजल्ट जल्द घोषित करने के लिए कर्मचारियों पर बोझ बढ़ाने की बजाय इनकी संख्या में बढ़ोतरी की है। इसके लिए बोर्ड ने मूल्यांकन केंद्रों में बढ़ोतरी कर दी है। 30 से बढ़ाकर 53 मूल्यांकन केंद्र स्थापित किए हैं। पेपर मूल्यांकन में लगने वाले अध्यापकों की संख्या भी बढ़ा दी है।
HP Board परिणाम जानने के लिए रजिस्टर करें : HP Board Result 2019
उधर, बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि बोर्ड अप्रैल माह के अंत तक वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर देगा। हालांकि, अभी सरकारी छुट्टियों के चलते अभी इसका तिथि अनुसार लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है, लेकिन अप्रैल अंत तक दोनों कक्षाओं का परिणाम घोषित करने का लक्ष्य निर्धारित कर लिया गया है।
बोर्ड ने पिछले साल 24 अप्रैल को 12वीं का परिणाम घोषित किया था, जबकि तीन मई को 10वीं का परिणाम निकाला था। यदि बोर्ड अपने निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने में कामयाब होता है, तो 12वीं का परिणाम पिछले साल के मुकाबले दो से तीन दिन देरी से आएगा, जबकि 10वीं का परिणाम दो या तीन दिन पहले परीक्षार्थियों को मिल जाएगा।
10वीं में सवा एक, 12वीं में बैठे 95 हजार परीक्षार्थी- स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रदेशभर में नियमित विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा संचालन के लिए 1980 परीक्षा केंद्र बनाए थे। वहीं एसओएस की 223 केंद्रों में परीक्षा हुई। इन परीक्षा केंद्रों में 10वीं के 111977 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जबकि 12वीं में 95497 परीक्षार्थी वार्षिक परीक्षा में बैठे। इसके अलावा एसओएस की 8वीं में 321, 10वीं में 10414 और 12वीं में 17419 परीक्षार्थी बैठे।