फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE: Datesheet for annual examinations for schools having winter closing released, find out when they will

HPBOSE: शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी, जानिए कब होंगी

Sat, 11 Oct 2025 10:22 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Oct 2025 10:22 AM IST
सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के शीतकालीन अवकाश वाले विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। 

विज्ञापन
HPBOSE: Datesheet for annual examinations for schools having winter closing released, find out when they will
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के शीतकालीन अवकाश वाले विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। ये परीक्षाएं नवंबर और दिसंबर में होंगी। इस दौरान शिक्षा बोर्ड तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा के लिए प्रश्नपत्र मुहैया करवाएगा। इन परीक्षाओं का आयोजन सुबह 9:45 से दोपहर 1:00 बजे तक होगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि परीक्षा 10 बजे शुरू होगी, लेकिन विद्यार्थियों को 9:45 बजे स्कूल पहुंचना होगा।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्कूल शिक्षा बोर्ड आठवीं कक्षा के गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, पंजाबी और उर्दू विषय के लिए प्रश्नपत्र मुहैया नहीं करवाएगा। इन विषयों के प्रश्नपत्रों को संबंधित विद्यालयों द्वारा स्वयं तैयार करवाकर परीक्षा संचालित करवानी होगी।  आठवीं कक्षा की परीक्षाएं 27 नवंबर, जबकि तीसरी और पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं 1 दिसंबर से शुरू होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी कक्षा की डेटशीट
तिथि              विषय
1 दिसंबर       गणित
3 दिसंबर        अंग्रेजी
4 दिसंबर       पर्यावरण शिक्षा
5 दिसंबर         हिंदी

विज्ञापन

पांचवीं कक्षा की डेटशीट
तिथि              विषय
1 दिसंबर       अंग्रेजी
2 दिसंबर        हिंदी
4 दिसंबर        गणित
5 दिसंबर       पर्यावरण शिक्षा

आठवीं कक्षा की डेटशीट
तिथि              विषय
27 नवंबर       अंग्रेजी
28 नवंबर        हिंदी
29 नवंबर      सामाजिक विज्ञान
1 दिसंबर        गणित
2 दिसंबर     लोक संस्कृति व योग
4 दिसंबर        विज्ञान
5 दिसंबर        संस्कृत
6 दिसंबर       कला, गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, पंजाबी और उर्दू
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed