फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE class 9th and 11th exam will be held in the evening session from February 26.

HPBOSE School Exam: नौवीं और 11वीं कक्षा की परीक्षाएं फरवरी 26 से, सायंकालीन सत्र में होंगी

Fri, 09 Feb 2024 10:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Feb 2024 10:46 PM IST
सार

ग्रीष्मकालीन स्कूलों में नौवीं और 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं अब सुबह नहीं, बल्कि सायंकालीन सत्र में होंगी।

विज्ञापन
HPBOSE  class 9th and 11th exam will be held in the evening session from February 26.
स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में नौवीं और 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं अब सुबह नहीं, बल्कि सायंकालीन सत्र में होंगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पहले जारी किए इन परीक्षाओं के शेड्यूल में आंशिक संशोधन किया। अब यह परीक्षाएं 26 फरवरी से 12:45 बजे से शुरू होकर सायं 4:00 बजे तक होंगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि शिक्षक संघों की ओर से आए सुझावों पर अमल करते हुए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 की 9वीं और 11वीं कक्षा की होने वाली वार्षिक परीक्षाओं में आंशिक संशोधन किया है। उन्होंने बताया कि वार्षिक और कंपार्टमेंट परीक्षाएं आंतरिक रूप से विद्यालय स्तर पर 26 फरवरी से 26 मार्च तक होंगी।

विज्ञापन


नौवीं कक्षा की डेटशीट
26 फरवरी अंग्रेजी, 28 को संस्कृत, उर्दु, पंजाबी, तमिल और तेलुगू विषय की परीक्षा होगी। एक मार्च को आर्ट-बी, चार मार्च को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, छह मार्च को सामाजिक विज्ञान, सात को फाइनेंशियल लिटरेसी और 11 मार्च को गणित विषय की परीक्षा होगी। 13 मार्च को आर्ट-ए, म्यूजिक, होम साइंस, इकोनाॅमिक्स, कंप्यूटर साइंस, काॅमर्स, एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, हेल्थकेयर, आईटी, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, रिटेल, फिजिकल एजुकेशन, प्राइवेट सिक्योरिटी, टेलिकाॅम, टूरिज्म एंड होस्टिपैलिटी, बीएफएसआई, अपीयर्ल्स मेड अप्स एंड होम फर्निसिंग, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रानिक्स एंड हार्डवेयर और पलंबर विषय की परीक्षा होगी। 15 मार्च को हिंदी विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


11वीं कक्षा की डेटशीट
26 फरवरी को अंग्रेजी, 27 को फ्रेंच, 28 को जियोग्राफी, एक मार्च को कैमिस्ट्री, दो को पॉलिटिक्ल साइंस, चार को अकाउंटेंसी और फिजिक्स विषय की परीक्षा होगी। 5 मार्च को होम साइंस, छह को पब्लिक एडमिस्ट्रेशन, सात को बायोलाॅजी और बिजनेस स्टडी, 11 को हिंदी और उर्दु, 12 को संस्कृत, 13 काे फाइन आर्ट्स और 14 मार्च को इतिहास, 15 मार्च को फिजिकल एजुकेशन, योग, कंप्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, हेल्थकेयर, आईटी, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, रिटेल, फिजिकल एजुकेशन, प्राइवेट सिक्योरिटी, टेलीग्राम, टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी, बीएफएसआई, अपीरल्स मेड एप एंड होम फर्निसिंग, ब्यूटी एंड वेल्नेस, इलेक्ट्रानिक्स एंड हार्डवेयर और प्लंबर, 16 मार्च को म्यूजिक, 18 को गणित, 19 को फिलॉसिपी, 20 को इकोनाॅमिक्स, 21 को नृत्य, 22 को सोशोलाॅजी, 23 को मनोविज्ञान, और 26 को फाइनेंशियल लिटरेसी परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

परीक्षा शुल्क जमा करवाने के लिए दिया 12 तक का समय
 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से राज्य मुक्त विद्यालय की मार्च 2024 में करवाई जाने वाली आठवीं, दसवीं और जमा दो कक्षा की परीक्षाओं के वांछित परीक्षा शुल्क को 12 फरवरी तक बोर्ड कार्यालय में जमा करवाने का समय दिया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि पहले यह समय 10 फरवरी तक दिया गया था, लेकिन 10 और 11 फरवरी को अवकाश के चलते इस समय को 12 फरवरी तक बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि जिन अध्ययन केंद्रों ने वांछित परीक्षा शुल्क के साथ निर्धारित समय अवधि में परीक्षा शुल्क जमा नहीं करवाए हैं, वे 12 फरवरी तक बोर्ड कार्यालय में दस्ती तौर कैश काउंटर में जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि जिन परीक्षार्थियों का परीक्षा शुल्क जमा नहीं होगा, उन्हें रोलनंबर जारी नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed