HPBOSE 12th Result: 12वीं में बेटियां अव्वल, टाॅप-10 मेरिट सूची में शामिल 121 मेधावियों में से 99 छात्राएं
स्कूल शिक्षा बोर्ड(hpbose) ने सोमवार को 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया। परीक्षा परिणाम में इस बार भी बेटियां अव्वल रही हैं। देखें टाॅप-10 मेरिट में जगह बनाने वाले मेधावियों की सूची।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया। कोरोना काल हो छोड़ पहली बार परीक्षा परिणाम 92.02 फीसदी रहा है, जोकि पिछले वर्ष के मुकाबले 8.86 फीसदी अधिक है। आर्ट्स संकाय में जिला कांगड़ा के पीएमश्री सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भवारना के अंशित कुमार ने 500 में 496 (99.2%) अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है। अंशित ओवरऑल मेरिट सूची में भी टॉपर हैं।
विज्ञान संकाय में कांगड़ा के दि न्यू इरा स्कूल ऑफ साइंस छतड़ी की शायला कश्यप ने 500 में 495 (99%) अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, कॉमर्स संकाय में एसटी डीआर पब्लिक स्कूल गगरेट ऊना की यशस्वनी चौहान, इसी स्कूल की कृषिका और जिला कांगड़ा के एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाहड़ा के अयान ने 500 में 491 (98.2%) अंक लेकर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया है।
मेरिट सूची में कुल 121 विद्यार्थियों ने जगह बनाई
तीनों संकायों की मेरिट सूची में कुल 121 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। इनमें 99 छात्राएं, जबकि 22 छात्र जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। तीनों संकाय में 61 सरकारी स्कूलों, 60 निजी स्कूलों ने मेरिट में कब्जा जमाया। ओवरऑल टॉप टेन सूची में कुल 76 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है, जिसमें 60 छात्राएं और 14 छात्र शामिल हैं। इनमें से 42 विद्यार्थी सरकारी, जबकि 34 विद्यार्थी निजी स्कूलों के हैं।

आर्ट्स संकाय
आर्ट्स संकाय में सिरमौर जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कंगेर धारयार की आरुषी ने 500 में 495 (99%) अंक लेकर द्वितीय, जबकि कांगड़ा के ही राजकीय मॉडल सीसे दाड़ी की शाम्या बड़जात्या ने 500 में 494 (98.8) अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया है।
कॉमर्स संकाय
कॉमर्स संकाय में कांगड़ा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नगरोटा बगवां की अंजली व मुस्कान और सोलन जिला के शिवालिक साइंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुरानी की जाहनवी ने 500 में से 489 (97.8%) अंक हासिल कर संयुक्त रूप से द्वितीय, जबकि ऊना के पीएमश्री राजकीय मॉडल स्कूल धुंधला की मुस्कान और कांगड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मलाहरी की रिधिमा ने 500 में से 488 (97.6%) अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है।

साइंस संकाय
वहीं साइंस संकाय में जिला ऊना के गुरुकुल पब्लिक स्कूल पक्कापरोह अंब की संचिता धीमान और हमीरपुर के आर्यन पब्लिक स्कूल झांदी की काशी शर्मा ने 500 में से 493 (98.6%) अंक हासिल कर संयुक्त रूप से दूसरा, जबकि सोलन के सनराइज पब्लिक स्कूल बरूणा की तमन्ना शर्मा, कांगड़ा के एवीएम स्कूल पाहड़ा के नितिन और ऊना जिला के एसडी पब्लिक स्कूल संतोषगढ़ की वैशाली ठाकुर ने 500 में से 492 (98.4%) अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है।

74,637 अभ्यर्थी हुए पास
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि 12वीं कक्षा में कुल 81,417 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 74,637 पास हुए हैं। 3,352 अभ्यर्थियों का परिणाम फेल, जबकि 3,071 अभ्यर्थियों का परिणाम कंपार्टमेंट रहा है। इसके अलावा 37 का आरएलडी, दो का आरएलई, 9 का पीआरएस, 46 का पीआरसी और एक अभ्यर्थी का परिणाम डिस्मिस किया गया है।

पुनर्निरीक्षण व पुनर्मूल्यांकन के लिए 19 मई तक करें आवेदन
स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि उत्तरपुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के लिए अभ्यर्थी 19 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान पुनर्मूल्यांकन के लिए 1000 रुपये, जबकि पुनर्निरीक्षण के लिए 800 रुपये प्रति विषय की दर से शुल्क देना होगा। पुनर्मूल्यांकन के लिए संबंधित विषय में 20 प्रतिशत अंक होना जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी बधाई
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की कि यह उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम और पढ़ाई के प्रति समर्पण का परिणाम है।

विद्यार्थियों को अपने माता-पिता, शिक्षकों और शुभचिंतकों के योगदान को कभी नहीं भूलना चाहिए, जिन्होंने उनकी शैक्षणिक यात्रा के दौरान उनका मार्गदर्शन और सहयोग किया। मुख्यमंत्री ने युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता का कोई छोटा मार्ग नहीं होता और इसे केवल अटूट समर्पण, ईमानदारी और निष्ठा के माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकता है।

आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं शगुन ठाकुर, मेरिट में नौवां स्थान
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लुद्दर महादेव स्कूल की शगुन ठाकुर ने प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मेरिट सूची में 488 कुल 97.6 फीसदी अंकों के साथ प्रदेशभर में नौवां जबकि जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। शगुन आईएस बनना चाहती हैं। शगुन के पिता संजीव कुमार होमगार्ड में सेवाएं दे रहे हैं। जबकि माता निशा कुमारी गृहिणी हैं। शगुन ने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों और शिक्षकों को दिया है।

इंजीनियर बनना चाहती हैं 12वीं की मेरिट में जगह बनाने वाली कनिका राणा
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुधियाल भूंपल की छात्रा कनिका राणा ने बारहवीं कक्षा की मेरिट सूची में 487 कुल 97.4 फीसदी अंकों के साथ प्रदेशभर में आठवां और जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया है। लाहड़ कोटलू निवासी कनिका राणा इंजीनियर बनना चाहती हैं। फिलहाल व जेइई मेन की तैयारी कर रही है। कनिका के पिता रणजीत कुमार निजी कंपनी में कार्यरत हैं जबकि माता रचना कुमारी गृहिणी हैं।

प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं काशी शर्मा
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी बारहवीं कक्षा की मेरिट सूची में आर्यन पब्लिक स्कूल झंडी की काशी शर्मा ने विज्ञान संकाय में 493(98.6फीसदी) अंकों के साथ प्रदेशभर में दूसरा प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बोर्ड की ओवरऑल मेरिट सूची में भी छात्रा टाप फाइव में है। मसेरडू निवासी काशी प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। उनके पिता ओम स्वरूप निजी कंपनी में कार्यरत हैं जबकि माता सुषमा शर्मा निजी स्कूल में शिक्षक हैं। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय परिजनों और शिक्षकों को दिया है।

मेरिट में मिस्त्री के बेटे ने हासिल किया छठा स्थान
उपमंडल चुराह के गांव कुलयाडा निवासी होमपाल ने बोर्ड बारहवीं परीक्षा आर्ट्स में प्रदेश भर में छठा स्थान प्राप्त किया है। होमपाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गनेड़ (चुराह, जिला चंबा) के छात्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे चुराह क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। होमपाल के पिता किशोरी लाल पेशे से मिस्त्री है। जबकि, माता कुशल गृहिणी हैं। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय माता पिता और स्कूल शिक्षकों को दिया है। होमपाल ने बताया कि दिन में वे पांच घंटे पढ़ाई करते थे। सिविल सर्विस में भविष्य बनाना उनका सपना है।

शिक्षक के बेटे ने हासिल किया सातवां स्थान
राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा के छात्र नितिन राणा ने आर्टस संकाय की बोर्ड परीक्षा में सातवां स्थान हासिल किया है। इसके चलते स्कूल प्रशासन गदगद है। नितिन राणा ने बताया कि उनका सपना सिविल सर्विसेज में कॅरिअर बनाना है। पिता कंचन सिंह बतौर शिक्षक कार्यरत है। परीक्षा में बेहतर करने के लिए प्रयास किए। रूटीन के तहत पढ़ाई की।

पिता दिव्यांग, बेटा मेरिट में दसवें स्थान पर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पज्जा के छात्र कपिल ठाकुर ने बोर्ड कक्षा जमा दो कला संकाय के परीक्षा परिणाम में दसवां स्थान हासिल किया है। इससे परिजनों के खुशी का माहौल है। कपिल के पिता श्याम लाल दिव्यांग है। कपिल भविष्य में सेना में लेफ्टिनेंट बनना चाहते है। कपिल ने बताया कि वे इसके लिए खूब मेहनत करेंगे।

ओवर ऑल मेरिट लिस्ट
रैंक नाम प्रतिशत
1 अंशित कुमार 99.2
2 शायला कश्यप 99
2 आरुषि 99
3 शाम्या बड़जात्या 98.8
4 संचिता धीमान 98.6
4 काशी शर्मा 98.6
4 गौरी शर्मा 98.6
5 तमन्ना शर्मा 98.4
5 नितिन कुमार 98.4
5 प्रकृति 98.4
5 वैशाली ठाकुर 98.4
6 यश्वनी चौहान 98.2
6 तनुजा कुमारी 98.2
6 श्वेता 98.2
6 श्रेय ठाकुर 98.2
6 अक्ष शर्मा 98.2
6 कृषिका 98.2
6 होमपाल 98.2
6 रिधिमा ठाकुर 98.2
6 अयान 98.2
6 मानस्वी भारद्वाज 98.2
6 यती 98.2
6 शगुन धीमान 98.2
6 स्माइल खान 98.2
6 गरिमा 98.2
6 रिया धीमान 98.2
7 तृषा ठाकुर 98
7 नितिन राणा 98
7 कोमल 98
7 जतिन कुमार 98
7 देवांगी 98
7 अनीशा अत्री 98
7 आरव शर्मा 98
7 शौर्या भारद्वाज 98
8 रिधिमा शर्मा 97.8
8 अंशिका ठाकुर 97.8
8 रिपांशु चौधरी 97.8
8 आशुतोष कुमार 97.8
8 समृद्धि 97.8
8 रुचिका 97.8
8 ज्योति 97.8
8 अंजली 97.8
8 निकिता शर्मा 97.8
8 मुस्कान 97.8
8 अकृषिता 97.8
8 मौली ठाकुर 97.8
8 जाहन्वी 97.8
8 प्राची मलासी 97.8
9 ईशिता 97.6
9 अपूर्वा 97.6
9 शिवम शर्मा 97.6
9 समीक्षा 97.6
9 अक्षिमा पठानिया 97.6
9 शिवानी 97.6
9 मुस्कान ठाकुर 97.6
9 नेहा देवी 97.6
9 शगुन ठाकुर 97.6
9 पूनम ठाकुर 97.6
9 आकृति भारद्वाज 97.6
9 रितिका पठानिया 97.6
9 रिधिमा 97.6
9 श्रद्धा शर्मा 97.6
9 अनवी 97.6
9 अनिकेत शर्मा 97.6
10 तेजस्वनी शर्मा 97.4
10 मुस्कान शर्मा 97.4
10 पायल 97.4
10 ईशता 97.4
10 कनिका राणा 97.4
10 गुंजन 97.4
10 महक कपूर 97.4
10 कपिल ठाकुर 97.4
10 स्नेहा 97.4
10 रिधिका शर्मा 97.4
10 अनन्या गुप्ता 97.4
10 मालविका 97.4
विज्ञान संकाय टाॅप-10 मेरिट लिस्ट
सायला कश्यप
दि न्यू इरा स्कूल ऑफ साइंस छतड़ी
495/500
संचिता धीमान
गुरुकुल पब्लिक सीसे पक्का परोह अंब
493/500
काशी शर्मा
आर्यन पब्लिक स्कूल झांदी
493/500
जमन्ना शर्मा
सनराइज पब्लिक स्कूल बरूना
492/500
नितिन कुमार
एवीएम सीसे पाहड़ा
492/500
वैशाली ठाकुर
एसडी पब्लिक सीसे संतोषगढ़
492/500
अकस शर्मा
न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल गोपालनगर
491/500
दिधिमा ठाकुर
न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल गोपालनगर
491/500
शगुन धीमान
एसटी डीआर पब्लिक सीसे गगरेट
491/500
स्माइल खान
राजकीय सीसी पलौरा
491/500
रिया धवन
कांगड़ा वैली सीसे शिला चौक धर्मशाला
491/500
कोमल
सर्वोदय इंटरनेशनल स्कूल अलाग
490/500
देवांगी
मिनर्वा सीसे घुमारवीं
490/500
अंशिता अत्री
गुरुकुल पब्लिक सीसे पक्कापरोह अंब
490/500
आरव शर्मा
राजकीय सीसे शिवपुर
490/500
शौर्य भारद्वाज
गुरुकुल पब्लिक सीसे पक्कापरोह अंब
490/500
रिधिमा शर्मा
राजकीय गर्ल्ज सीसे नादौन
489/500
अंशिका ठाकुर
गुरुगुल पब्लिक सीसे पक्कापरोह अंब
489/500
रिपांशु चौधरी
इशान पब्लिक सीसे हार समलोटी
489/500
आशुतोष कुमार
एसटी डीआर पब्लिक सीसे गगरेट
489/500
प्राची मालसी
बीएल सेंट्रल पब्लिक सीसे दि माॅल सोलन
489/500
इशिता
एसिएंट पब्लिक सीसे पद्धर
488/500
शिवम शर्मा
राजकीय सीसे बरठीं
488/500
आकृति भारद्वाज
राजकीय सीसे पलौरा
488/500
अनवी
एसटी स्टेपेंस सीसे चंबा
488/500
अंकित शर्मा
एमसीएम डीएवी काॅलेज कांगड़ा
488/500
मुस्कान शर्मा
आरके सीसे पब्लिक स्कूल घंटालवीं
487/500
पायल
सर्वोदय इंटरनेशनल स्कूल अलाग
487/500
कनिका राना
वाईएम राजकीय सीसे सुधियाल भूपंल
487/500
प्रकृति शर्मा
मॉर्डन पब्लिक सीसे स्वारघाट
486/500
वसकिता शर्मा
मिनर्वा सीसे घुमारवीं
486/500
गौरव
अलोक भारती विद्यालय कोटली
486/500
प्रत्याश शर्मा
शिक्षा ज्योति पब्लिक सीसे रुराहन
486/500
अनवी जोशी
एसडी पब्लिक सीसे संतोखगढ़
486/500
दीपिका ठाकुर
स्नावर वैली पब्लिक स्कूल बजौरा
486/500
प्रिया ठाकुर
सर्वोदय इंटरनेशनल स्कूल अलाग
486/500
रितिका
राजकीय मॉडल सीसे बाथु टिप्परी
486/500
रूशिल सूद
भारती विद्यापीठ पब्लिक सीसे बैजनाथ
486/500
मन्नत ठाकुर
न्यू क्रिसेंट पब्लिक स्कूल जोगिंद्रनगर
485/500
निशु बाला
सीसू रपोह मिसरां स्कूल
485/500
सुहानी शर्मा
मिनर्वा सीसे घुमारवीं
485/500
अनन्या शर्मा
गर्वमेंट मॉडल सीसे जुखाला
485/500
प्रत्यूश शर्मा
हिम पब्लिक सीसे पाहड़़ा
485/500
राजिया कौंडल
इशान पब्लिक हार समलोटी
485/500
स्मृति ठाकुर
सुपर मैगनेट सीसे प्रतापनगर हमीरपुर
485/500
अशिमा राणा
हिमालयन होली फेथ स्कूल पठियार
485/500
वैदेही शर्मा
मिनर्वा सीसे घुमारवीं
485/500
आंचल वर्मा
एसडी सीसे शिमला
485/500
तनिशा
दून पब्लिक सीसे बरोटीवाला
485/500
कलां संकाय टाॅप-10 मेरिट लिस्ट
अंशित कुमार
पीएश्री सीसे स्कूल भवारना।
496/500
आरुषि
राजकीय सीसे स्कूल कंगेड़ धरयार
945/500
समाया बड़जात्या
राजकीय मॉडल सीसे स्कूल दाड़ी
944/500
गौरी शर्मा
राजकीय सीसे स्कूल जगातखाना
943/500
प्राकृति
राजकीय मॉडल सीसे स्कूल हाटगढ़
492/500
तनुजा कुमारी
राजकीय सीसे स्कूल कुठेड़
491/500
श्वेता
राजकीय सीसे स्कूल भरवाईं
491/500
श्रेय ठाकुर
राजकीय सीसे स्कूल रामनगर (नकरोह)
491/500
होमपाल
राजकीय सीसे स्कूल घनेड
491/500
हिमांशी भारद्वाज
द न्यू ईरा स्कूल ऑफ साइंस छतड़ी
491/500
यति
राजकीय सीसे स्कूल घनारी
491/500
गरिमा
राजकीय सीसे स्कूल घनाहट्टी
491/500
त्रिशा ठाकुर
राजकीय सीसे स्कूल खराहल
490/500
नीतिन राणा
पीएमश्री राजकीय (बी) सीसे स्कूल चंबा
490/500
जतिन कुमार
राजकीय सीसे स्कूल बेहली (सुंदरनगर)
490/500
स्मृद्धि
पीएमश्री राजकीय सीसे नौराधार
489/500
रुचिका
राजकीय सीसे स्कूल लानापलाहड़
489/500
ज्योति
राजकीय सीसे स्कूल भठंड
489/500
नीतिका शर्मा
नवज्योति सीसे स्कूल खरूणी
489/500
आकर्षिता
द न्यू ईरा स्कूल ऑफ साइंस छतड़ी
489/500
मोली ठाकुर
राजकीय सीसे स्कूल रेली जजरी
489/500
अपूर्वा
पीएमश्री राजकीय मॉडल सीसे स्कूल जोगिंद्रनगर
488/500
समीक्षा
राजकीय सीसे स्कूल कओ
488/500
शिवानी
पीएमश्री शहीद नायक पुष्प राज ठाकुर सीसे स्कूल घासनू
488/500
नेहा देवी
राजकीय सीसे स्कूल देयोरी
488/500
शगुन ठाकुर
राजकीय सीसे स्कूल लूदड़ माहदेव
488/500
पूनम ठाकुर
रूट मॉडल पब्लिक सीसे स्कूल करसोग
488/500
रीतिका पठानिया
राजकीय सीसे स्कूल धमेटा
488/500
श्रद्धा शर्मा
न्यूज गुरुकुल पब्लिक स्कूल गोपाल नगर
488/500
तेजशवनी शर्मा
राजकीय सीसे स्कूल बारधीन
487/500
इशिता
पीएमश्री राजकीय सीसे स्कूल डरोह
487/500
महक कपूर
राजकीय सीसे स्कूल महोग
487/500
कपिल ठाकुर
राजकीय सीसे स्कूल पाज्जा
487/500
स्नेह
राजकीय सीसे स्कूल कोठी
487/500
अनाया गुप्ता
राजकीय सीसे स्कूल दत्तनगर
487/500
मालविका
राजकीय सीसे स्कूल कुफरी
487/500
कॉमर्स संकाय टाॅप-10 मेरिट लिस्ट
यशस्वनी चौहान
एसटी डीआर पब्लिक सीसे स्कूल गगरेट
491/500
कृषिका
एसटी डीआर पब्लिक सीसे स्कूल गगरेट
491/500
आयान
एवीएम सीसे स्कूल पाहड़ा
491/500
अंजली
राजकीय (छात्रा) सीसे स्कूल नगरोटा बगवां
489/500
जानवी
शिवालिक साइंस सीसे स्कूल खरुणी
489/500
अक्षिमा पठानिया
राजकीय सीसे स्कूल मलाहरी
488/500
मुस्कान ठाकुर
पीएश्री राजकीय मॉडल सीसे स्कूल ढुंधला
488/500
रिद्धिमा
राजकीय सीसे स्कूल मलाहरी
488/500
गुंजन
द न्यू ईरा स्कूल ऑफ साइंस छतड़ी
487/500
राधिका शर्मा
एसडी पब्लिक सीसे स्कूल संतोखगढ़
487/500
तारुषी
हिमालयन पब्लिक सीसे स्कूल नगरोटा बगवां
486/500
रीतिका शर्मा
न्यूगल मॉडल पब्लिक स्कूल सीसे स्कूल भवारना
486/500
दिव्या
आर्यन पब्लिक सीसे स्कूल झीरीवाला
485/500
अदिति
राजकीय सीसे स्कूल अलमेड़
485/500
शिल्पा कलसी
राजकीय सीसे स्कूल मंडी
485/500
अधरीजा अवस्थी
राजरीय (छात्रा) सीसे स्कूल सोलन
485/500
सागर सिपेहिया
पीएमश्री राजकीय सीसे स्कूल कोटला बेहड़
485/500
इशिका
एवीएम सीसे स्कूल पाहड़ा
484/500
कुशुमलता
राजकीय सीसे स्कूल बेहली (सुंदरनगर)
484/500
आंशिका
सनराइज पब्लिक सीसे स्कूल सलोह
484/500
अंशुल
राजकीय सीसे स्कूल नाथन
484/500
साई निर्मित
राजकीय सीसे स्कूल गरली
484/500
उत्कर्ष कौंडल
पीएमश्री राजकीय मॉडल सीसे स्कूल सुनी
484/500
वंशिका
हिमालयन पब्लिक सीसे स्कूल नगरोटा बगवां
483/500
शाइना
न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल गोपाल नगर
483/500
नव्या दस्ता
राजकीय छात्रा सीसे स्कूल सोलन
483/500
सेजल कटारिया
राजकीय कन्या सीसे स्कूल ऊना
483/500
अंकिता चौधरी
माउंट एवरेस्ट सीसे स्कूल कुठार कलां
483/500
मन्नत मोदगिल
राजकीय सीसे स्कूल नैहरियां
482/500
कोमल शर्मा
राजकीय मॉडल सीसे स्कूल अंब
482/500
सिमरन
पीएमश्री राजकीय सीसे स्कूल कोटला बेहड़
481/500
श्रुति देवी
राजकीय सीसे स्कूल भोग्रवां
481/500
अंशिका
मिलाप स्मारक राजकीय सीसे स्कूल लाहट
481/500
ईशिता मोदगिल
राजकीय सीसे स्कूल रपोह मिस्सरां
481/500
सिमरनजीत कौर
एसडी पब्लिक सीसे स्कूल संतोषगढ़
481/500