{"_id":"662f826b5e631042c80b7b0f","slug":"hpbose-12th-result-2024-palak-thakur-stood-fourth-in-class-12th-merit-list-want-to-become-lieutenant-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: 12वीं कक्षा की मेरिट में चौथी स्थान पर रहीं पलक ठाकुर बनना चाहती हैं लेफ्टिनेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: 12वीं कक्षा की मेरिट में चौथी स्थान पर रहीं पलक ठाकुर बनना चाहती हैं लेफ्टिनेंट
Mon, 29 Apr 2024 07:21 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 29 Apr 2024 07:21 PM IST
सार
मेरिट सूची में चौथा स्थान हासिल करने वाली जिला मंडी के एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल अनंतनगर तताहर की साइंस संकाय की छात्रा पलक ठाकुर लेफ्टिनेंट बनना चाहती हैं।
विज्ञापन
पलक ठाकुर बनना चाहती हैं लेफ्टिनेंट
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 12वीं कक्षा की टॉप 10 मेरिट सूची में चौथा स्थान हासिल करने वाली जिला मंडी के एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल अनंतनगर तताहर की साइंस संकाय की छात्रा पलक ठाकुर लेफ्टिनेंट बनना चाहती हैं। पलक ठाकुर ने 500 में से 490 अंक लेकर मेरिट में चौथा स्थान प्राप्त किया है। पलक ने दसवीं की परीक्षा सीबीएसई बोर्ड से 90.5 प्रतिशत अंकों से पास की थी। पालक के पिता लेखराज सेना में सेवारत हैं, जबकि माता सोनिया ठाकुर एक गृहणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पलक 12वीं के बाद एनडीए में जाना चाहती हैं और देश की सेवा करना चाहती हैं। पालक का एक छोटा भाई है जोकि इस स्कूल में ही नौवीं कक्षा में पढ़ता है। पलक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों को दिया है। शानदार परीक्षा परिणाम के लिए स्कूल के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार राणा, प्रबंधक प्रेमचंद ठाकुर तथा प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार गौतम ने पलक और अभिभावकों को बधाई दी है।
विज्ञापन