HPBOSE 12th Result 2024: हिमाचल बोर्ड 12वीं का परिणाम जारी, तीन संकाय में 41 टॉपर; 73 फीसदी छात्र-छात्राएं पास
HP Board 12th Result 2024: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित हो चुका है। पिछले साल के मुकाबले इस बार प्रतिशतता में कमी हाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 12वीं का रिजल्ट 73.76 फीसदी रहा। कांगड़ा डीसी और स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन हेमराज बैरवा के साथ बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने परिणाम जारी किया।
धर्मशाला बोर्ड मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणामों की घोषणा की गई। छात्र आधिकारिक वेबसाइट और अमर उजाला की वेबसाइट results.amarujala.com पर अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन मार्कशीट देख सकते हैं।
तीन संकाय में 41 टॉपर
कांगड़ा डीसी और स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन हेमराज बैरवा के साथ बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 85,777 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें 63,092 अभ्यर्थी पास हुए हैं। 25 दिन में रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। तीन संकाय में 41 टॉपर हैं। इसमें 30 छात्राएं और 11 छात्र शामिल हैं।
टॉपरों में सरकारी स्कूल के 10 बच्चे
उन्होंने बताया कि टॉपरों में सरकारी स्कूल के 10 और निजी स्कूल के 31 विद्यार्थी हैं। पिछले साल 79.4 फीसदी रहा था।
एक सप्ताह में 10वीं का रिजल्ट आएगा। विज्ञान संकाय में 98.80 फीसदी अंक हासिल कर कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान ने 12वीं में टॉप किया है। दोनों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं। ये लड़कियां ओवरऑल टॉपर हं।