फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE 12th Result 2023: Jayesh the topper of the stream of Arts, used to reach the school by walking five kil

HPBOSE 12th Result 2023: पांच किमी पैदल चलकर स्कूल पहुंचता था कला संकाय का टॉपर ज्येष

Sat, 20 May 2023 11:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)/शिमला/ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)/शिमला/ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 May 2023 11:36 PM IST
सार

सिरमौर जिले के शिलाई के किसान दुलाराम के बेटे ज्येष ने पूरे हिमाचल प्रदेश में टॉप कर इलाके को गौरवान्वित किया है। कला संकाय में पहले स्थान पर रहे ज्येष शर्मा की इस उपलब्धि के पीछे उनका संघर्ष भी छिपा है। 

विज्ञापन
HPBOSE 12th Result 2023: Jayesh the topper of the stream of Arts, used to reach the school by walking five kil
ज्येष शर्मा । - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई के किसान दुलाराम के बेटे ज्येष ने पूरे हिमाचल प्रदेश में टॉप कर इलाके को गौरवान्वित किया है। कला संकाय में पहले स्थान पर रहे ज्येष शर्मा की इस उपलब्धि के पीछे उनका संघर्ष भी छिपा है। रोजाना कुलाह गांव (पनोग) से पांच किलोमीटर एकतरफा पैदल सफर तय कर स्कूल पहुंचने वाले ज्येष ने कभी हिम्मत नहीं हारी। घर में माता-पिता के साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटाने के बावजूद ज्येष तीन से चार घंटे रोजाना पढ़ाई के लिए वक्त निकालता। मौसम कोई भी हो, कभी स्कूल से अनुपस्थित नहीं रहा। ज्येष अपने जरवा जुनैली स्कूल का पहला ऐसा विद्यार्थी है, जो हिमाचल का टॉपर बना है। पिछले साल ज्येष की बहन साक्षी शर्मा भी कला संकाय में प्रदेश में नौवें स्थान पर रहीं। ज्येष प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। प्रधानाचार्य केदार सूर्यवंशी ने बताया कि शनिवार का दिन जरवा जुनैली स्कूल के लिए ऐतिहासिक रहा। मां रूमा देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं।

विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारी बनना है बोर्ड टॉपर नूपुर का सपना
 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा के कला संकाय की टॉपर रही पोर्टमोर स्कूल की नूपुर कैथ प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती हैं। वह आनी की रहने वाली है।  सफलता का श्रेय पिता अनूप कैथ, माता रंजू कैथ, दादा एसएस कैथ, परिजनों और शिक्षकों को दिया, जिन्होंने हमेशा नूपुर का मार्गदर्शन और सहयोग किया। नूपुर ने बताया कि उसने हर विषय को बराबर समय देकर परीक्षा की तैयारी की। कोरोना काल में हुए पढ़ाई के नुकसान को पूरा करने के लिए अलग से समय दिया। 
विज्ञापन


लक्ष्य तय करें तो, मिलेगी सफलता : तरनीजा शर्मा
स्कूल शिक्षा बोर्ड के जमा दो के परीक्षा परिणाम में डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छात्रा तरनीजा शर्मा ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर कला संकाय में प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। तरनिजा शर्मा इंडियन इकोनॉमिक सर्विस में जाकर देश और समाज की सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि वह रोजाना सुबह उठकर अपना लक्ष्य तय करती थीं। तरनिजा स्कूल के अलावा पांच से छह घंटे तक पढ़ाई करती हैं। उन्होंने कहा कि अगर लक्ष्य तय करके पढ़ाई की जाए तो सफलता जरूर मिलती है। तरनिजा के पिता अजय शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चड़तगढ़ में फिजिक्स के प्रवक्ता हैं। जबकि माता अनु शर्मा डीएवी सेटेंनरी पब्लिक स्कूल ऊना में गणित की अध्यापिका हैं। तरनिजा की बड़ी बहन सरगम शर्मा भी सीबीएसई दसवीं और जमा दो कक्षा में टॉपर रही हैं। तरनिजा ने अन्य विद्यार्थियों को दिए संदेश में कहा कि जो भी कार्य करें वह पूरी मेहनत से करें। छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अध्यापकों को दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed