फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPBOSE 10th Topper CM Sukhu Congratulates State Topper Anmol Over the Phone

HPBOSE 10th Topper: मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदेश टॉपर अनमोल फोन पर दी बधाई, बोले- आपने बढ़ाया हिमाचल का मान

Sun, 10 May 2026 04:02 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 10 May 2026 04:02 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम की मेरिट में अनमोल ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, टॉपर अनमोल को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने फोन कर बधाई दी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
HPBOSE 10th Topper CM Sukhu Congratulates State Topper Anmol Over the Phone
कांगड़ा की अनमोल बनीं हिमाचल टॉपर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा की टॉपर कुमारी अनमोल से फोन पर बातचीत कर उन्हें शानदार सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि अनमोल ने 99.86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा। इस पर अनमोल ने बताया कि वह अध्यापन के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिता अध्यापक हैं और उनकी माता भी पहले अध्यापिका रह चुकी हैं, इसलिए वह भी शिक्षक बनकर समाज की सेवा करना चाहती हैं।

मुख्यमंत्री ने मातृ दिवस के अवसर पर अनमोल से पूछा कि क्या उन्होंने अपनी माता को आज शुभकामनाएं दी हैं। इस पर अनमोल ने बताया कि उन्होंने अपनी माता को मातृ दिवस की बधाई दी है। उन्होंने अनमोल से उनकी पढ़ाई और सफलता के मंत्र के बारे में भी चर्चा की। अनमोल ने बताया कि वह प्रतिदिन पांच से छह घंटे अध्ययन करती थीं और सुबह पांच बजे उठकर नियमित पढ़ाई करती थीं।

मुख्यमंत्री ने अनमोल को जीवन में निरंतर मेहनत करने और एक अच्छा इंसान बनने की प्रेरणा देते हुए उनके पूरे परिवार को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि प्रदेश की बेटियां लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हिमाचल का नाम देशभर में गौरवान्वित कर रही हैं।

कौन हैं अनमोल?
अनमोल जिला कांगड़ा के एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाहड़ा की छात्रा हैं। उनका जन्म मनियाडा निवासी रोहित कुमार व प्रियंका के घर पहली जनवरी, 2011 को हुआ। अनमोल ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित दसवीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम में 700 में से 699 अंक प्राप्त किए हैं, जोकि 99.86 प्रतिशत हैं।
 

रोज पांच से छह घंटे पढ़ती थी अनमोल
अनमोल ने कहा कि वह रोज पांच से छह घंटे पढ़ाई करती थीं और उनके अध्यापक उनकी पढ़ाई में सबसे ज्यादा योगदान देते थे। वहीं, वे टीचिंग लाइन में अपना करियर बनाना चाहती हैं।

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने दसवीं कक्षा की टॉपर अनमोल को दी बधाई
उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में 98.86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाली जिला कांगड़ा के एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहाड़ा की छात्रा अनमोल को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी यह उपलब्धि मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उपायुक्त ने कहा कि अनमोल ने कठिन परिश्रम और लगन से न केवल अपने माता-पिता और शिक्षकों का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे जिला कांगड़ा को भी गौरवान्वित किया है। उन्होंने मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अनमोल सहित सभी मेधावी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच से जीवन में हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उपायुक्त ने अभिभावकों तथा शिक्षकों को भी विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय देते हुए उनके योगदान की सराहना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed