फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPBOSE 10th Term 1 Result: Himachal Board of School Education result declared, know how to check

HPBOSE 10th Term 1 Result: 10वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक

Thu, 10 Feb 2022 06:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Feb 2022 06:19 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा के नियमित परीक्षार्थियों की टर्म-1 की लिखित परीक्षा का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया है। इस परीक्षा के लिए 90,646 परीक्षार्थियों को रोलनंबर जारी किए थे। परीक्षा में 89,863 छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी। 783 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन
HPBOSE 10th Term 1 Result: Himachal Board of School Education result declared, know how to check
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड(Hpbose) ने 10वीं कक्षा के नियमित परीक्षार्थियों की नवंबर 2021 में संचालित की गई टर्म-1 की लिखित परीक्षा का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया है। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा के लिए 90,646 परीक्षार्थियों को रोलनंबर जारी किए थे। परीक्षा में 89,863 छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी। 783 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। अंतिम परीक्षा परिणाम टर्म-1 और टर्म-2 की परीक्षा के अंकों, आंतरिक मूल्यांकन और प्रैक्टिकल के अंकों को जोड़ कर घोषित किया जाएगा। अंतिम परीक्षा परिणाम तैयार होने के बाद ही मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। 

विज्ञापन


परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए लिए बोर्ड मुख्यालय में कार्य दिवस के दौरान मैट्रिक परीक्षा परिणाम की जानकारी के लिए दूरभाष संख्या 01892-242148 (चंबा, बिलासपुर, हमीरपुर), 242149 (कांगड़ा A to R), 242151 (मंडी, कांगड़ा S to Z), 242119 (लाहौल-स्पीति, सिरमौर, शिमला, किन्नौर) और   242128 (सोलन, कुल्लू ऊना) पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर उपलब्ध है। जिसे एक-दो दिनों में सभी संबंधित स्कूलों की यूजर आईडी में भी अपलोड कर दिया जाएगा। परीक्षार्थी संबंधित विद्यालय से भी अपना परीक्षा परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


25 फरवरी तक पुनर्मूल्यांकन, पुनर्निरीक्षण के लिए करें आवेदन
फर्स्ट टर्म के घोषित परिणाम से 10वीं कक्षा के  विद्यार्थी अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से री-चेकिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन के लिए 500, जबकि पुनर्निरीक्षण के लिए 400 रुपये प्रति विषय के हिसाब से शुल्क देना होगा। विद्यार्थी 25 फरवरी तक इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि पुनर्मूल्यांकन केवल वही विद्यार्थी आवेदन कर सकेगा, जिसके की संबंधित विषय में कम से कम 20 फीसदी अंक होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



कैसे चेक करें अपना परिणाम?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

1. विद्यार्थी सबसे पहले  शिक्षा की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Result के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। जहां आपको 10वीं कक्षा रिजल्ट दिखेगा।

4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि आदि दर्ज कर के सबमिट करें।

5. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।

यहां क्लिक कर जानें रिजल्ट 

प्रश्नपत्र की मांग के लिए 21 फरवरी तक जमा होगा शुल्क

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2022 में होने वाली नौवीं और 11वीं कक्षाओं की द्वितीय अवधि परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन कक्षा बार प्रश्न पत्र मांग, शुल्क प्राप्ति की तिथि आगे बढ़ा दी है। अब 21 फरवरी तक शुल्क बोर्ड कार्यालय में ऑनलाइन जमा करवाया जा सकता है।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि ग्रीष्मकालीन विद्यालयों की अंतिम तिथि 10 से बढ़ाकर 16 फरवरी और शीतकालीन विद्यालयों के लिए अंतिम तिथि 19 से बढ़ाकर 21 फरवरी कर दी गई है। नौवीं और 11वीं कक्षा में 150 रुपये शुल्क प्रति विद्यार्थी रहेगा। स्कूल मुखिया प्रश्न पत्र मांग और शुल्क बोर्ड कार्यालय को ऑनलाइन भेजें। अंतिम तिथि के बाद किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed