फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpas exam for Applicants from outside states will be conducted at border and in Chandigarh

बाहरी राज्यों के आवेदकों की बॉर्डर और चंडीगढ़ में होगी एचएएस परीक्षा

Fri, 03 Jul 2020 10:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Jul 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
hpas exam for Applicants from outside states will be conducted at border and in Chandigarh
हिमाचल लोकसेवा आयोग

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले बाहरी राज्यों के करीब पांच हजार आवेदकों की परीक्षा प्रदेश के बॅार्डर एरिया सहित चंडीगढ़ में ली जाएगी। कोरोना संकट को देखते हुए लोकसेवा आयोग ने यह फैसला लिया है। प्रदेश के बॉर्डर एरिया में परीक्षा केंद्र बनाने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही केंद्रों की सूची जारी कर दी जाएगी। एचएएस के 27 पदों के लिए 48 हजार से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया है।

विज्ञापन


आयोग ने वैश्विक महामारी को देखते हुए इस बार एचएएस परीक्षा में बायोमीट्रिक से आवेदकों की परीक्षा केंद्रों में एंट्री करने की योजना को भी टाल दिया है। एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तारीख छह सितंबर को तय की गई है। शुक्रवार को राजधानी शिमला स्थित आयोग के कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए आयोग अध्यक्ष मेजर जनरल डीवीएस राणा ने बताया कि एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा के लिए कुल 48376 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन


इनमें 43292 आवेदक प्रदेश के विभिन्न जिलों से हैं जबकि 5084 आवेदक बाहरी राज्यों से हैं। बाहरी राज्यों के करीब दो हजार आवेदकों ने प्रदेश से बाहर परीक्षाएं करवाने की मांग की है। आयोग ने कोरोना संकट को देखते हुए ऐसे आवेदकों के लिए प्रदेश के बार्डर एरिया और चंडीगढ़ में परीक्षाएं आयोजित करवाने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि अंडमान और निकोबार, गोवा, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा से एक-एक आवेदक भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एचएएस की परीक्षा के लिए जिस दिन आवेदन किया गया है, उसी दिन तक आवेदक की आयु सीमा को देखा जाएगा। परीक्षा टलने के चलते आयु सीमा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि वीरवार को कई स्थगित परीक्षाओं की संभावित तारीखें घोषित कर दी गई हैं। 22 श्रेणियों की अन्य परीक्षाओं को लेकर एक सप्ताह के भीतर शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई को पांच विभिन्न पदों के लिए इंटरव्यू लिए जाएंगे। इन पांच पदों के लिए प्रदेश के ही लोग चयनित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed