फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Working President Chandrashekhar said BJP imposed the burden of by-election on the state

Himachal Pradesh By Poll 2024: विधायक चंद्रशेखर बोले- भाजपा ने प्रदेश पर उपचुनाव का थोपा बोझ

Tue, 11 Jun 2024 05:56 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 11 Jun 2024 05:56 PM IST
सार

हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक चंद्रशेखर ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा हिमाचल पर उपचुनावों का बोझ डालने के लिए जिम्मेदार है। 

विज्ञापन
HP Working President Chandrashekhar said BJP imposed the burden of by-election on the state
विधायक चंद्रशेखर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक चंद्रशेखर ने कहा है कि भाजपा हिमाचल पर उपचुनावों का बोझ डालने के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने धन-बल के प्रभाव से कांग्रेस के 6 विधायकों की खरीद-फरोख्त की। तीन निर्दलीय विधायकों को भी इस्तीफा देने के लिए उकसाया।

विज्ञापन


तीनों निर्दलीय विधायकों ने धनबल के प्रभाव में आकर विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफे सौंपे। डील को पूरा करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार निर्दलीय विधायकों ने पद से इस्तीफे दिए हैं जबकि वे किसी भी दल को समर्थन दे सकते थे। इनके इस्तीफे के पीछे क्या कारण रहे हैं, वे जनता को बताएं।
विज्ञापन

 

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 68 में से 61 सीटों पर हारी चुनाव : सुमित
भाजपा प्रदेश सचिव और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी सुमित शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 68 में से 61 सीटों पर चुनाव हारी है। इससे साफ है कि कांग्रेस सरकार लगातार लोकप्रियता खो रही है। कांग्रेस के नेता निराधार और तथ्यहीन बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


सुमित शर्मा ने कहा कि हाईकोर्ट ने प्रदेश में स्थापित बड़ी और मध्यम औद्योगिक इकाइयों से साढ़े 16 फीसदी से अधिक बिजली शुल्क वसूलने पर रोक लगा दी है। भाजपा इस निर्णय का स्वागत करती है। यह फैसले पर प्रथम चरण से ही उद्योग विरोधी था। कोर्ट ने कानून के प्रावधानों के विपरीत अधिक बिजली शुल्क वसूले जाने पर प्रदेश सरकार की ओर से जारी आदेशों पर रोक लगाने के आदेश जारी किए। कोर्ट ने सरकार को मध्यम और बड़े उद्योगों में 16.5 प्रतिशत से अधिक बिजली शुल्क एकत्र करने से रोकने के आदेश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed