फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Weather: Cloud burst in Churah of Chamba, road damaged, maize crop destroyed in fields, two flights cancell

HP Weather: चंबा के चुराह में फटा बादल, सड़क क्षतिग्रस्त, खेतों में मक्की की फसल तबाह

Tue, 08 Jul 2025 05:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Jul 2025 05:58 PM IST
विज्ञापन
HP Weather: Cloud burst in Churah of Chamba, road damaged, maize crop destroyed in fields, two flights cancell
चुराह में बादल फटने से तबाही। - फोटो : संवाद

नकरोड़-तीसा मार्ग पर पंगोला नाला में बादल फटने से जलस्तर बढ़ गया। इससे नकरोड़-थल्ली मार्ग को नुकसान पहुंचा है। गनीमत यह रही कि इस घटना में जानमाल को कोई नुकसान नहीं हुआ है। प्रशासन ने सूचना मिलने के बाद मौके पर राजस्व विभाग की टीम को भेजकर नुकसान का आकलन करने के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं, दूसरी तरफ नकरोड़-थल्ली मार्ग को बहाल करने के भी प्रयास लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दिए हैं। इसके अलावा नाले में बढ़े जलस्तर के कारण मनरेगा के तहत हुए प्रोटेक्शन और अन्य कार्यों को नुकसान पहुंचा है। साथ ही किसानों के खेतों में मक्की की फसल भी तबाह हो गई। विभागीय नुकसान रिपोर्ट के बाद ही अब उचित मुआवजा प्रभावितों को मिलेगा। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब पांच बजे अचानक पंगोला नाला के समीप बादल फट गया। इस कारण नाले का जलस्तर बढ़ गया। पिछले तीन दिन में उपमंडल चुराह में दूसरी बार बादल फटने की घटना सामने आई है।

विज्ञापन




स्कूल नहीं जा पाए बच्चे
सुबह बादल फटने के कारण ग्राम पंचायत गडफरी और थल्ली के बच्चे स्कूल नहीं जा पाए। थल्ली मार्ग को हुए नुकसान के कारण आवाजाही ठप रही। दोनों पंचायतों के छठी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए सीनियर सेकेंडरी स्कूल गडफरी का रुख करते हैं। अब मार्ग बहाल होने पर ही विद्यार्थी स्कूल जा पाएंगे।

विज्ञापन

किसानों की फसल हुई तबाह
ग्राम पंचायत चरोड़ी में भारी बारिश के कारण करीब दो दर्जन किसानों की मक्की की फसल तबाह हो गई है। इससे किसानों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। किसानों की आर्थिकी मक्की की फसल पर ही निर्भर करती है लेकिन भारी बारिश के कारण खेतों में फसल ढह गई है। इसके चलते अब किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन करने और उचित मुआवजा देने की गुहार लगाई है।

तहसीलदार आशीष ठाकुर का कहना है कि पंगोला नाला में बादल फटने से नकरोड़-थल्ली मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है। नाले में बढ़े जलस्तर के चलते डंगे आदि बह गए हैं। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संजय अत्री का कहना है कि मार्ग को बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद मशीनरी मौके पर भेज दी है। उम्मीद है कि जल्द ही मार्ग वाहनाें की आवाजाही के लिए बहाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed