{"_id":"61b45d5e556b420cfa1643e2","slug":"hp-vidhansabha-winter-session-2021-employees-protest-for-old-pension-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतकालीन सत्र: पुरानी पेंशन बहाली के लिए सड़क पर उतरे हजारों कर्मी, सीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतकालीन सत्र: पुरानी पेंशन बहाली के लिए सड़क पर उतरे हजारों कर्मी, सीएम को सौंपा ज्ञापन
Sat, 11 Dec 2021 06:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 11 Dec 2021 06:04 PM IST
सार
जिलाधीश कार्यालय परिसर धर्मशाला में सुबह नौ बजे से कर्मचारी जुटने लगे थे। देखते ही देखते कर्मचारियों की भीड़ महारैली में परिवर्तित हो गई। रैली जब करीब एक बजे दाड़ी मैदान पहुंची तो वहां भी सैकड़ों कर्मचारी पहले से इंतजार में बैठे थे।
विज्ञापन
दाड़ी मेला ग्राउंड में पहुंचे हजारों कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर शनिवार को हजारों कर्मचारी सड़क पर उतर आए। धर्मशाला में डीसी कार्यालय परिसर के बाहर रैली में सुबह ही भारी भीड़ जुट गई थी। न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन की रैली को डीसी कार्यालय से मेला ग्राउंड दाड़ी तक तीन किलोमीटर का सफर तय करने में तीन घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन
रैली में वे लोग भी शामिल हुए, जो पुरानी पेंशन का लाभ ले रहे हैं। इतनी भीड़ थी कि सभी सड़कें कर्मचारियों से खचाखच भरी नजर आ रही थीं। कर्मचारी हाथ में पोस्टर लेकर सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान सभी की जुबान पर एक ही नारा था कि पुरानी पेंशन हक है हमारा ... पुरानी पेंशन दी जाए। इसके अलावा कुछ भी मंजूर नहीं है।
विज्ञापन
जिलाधीश कार्यालय परिसर धर्मशाला में सुबह नौ बजे से कर्मचारी जुटने लगे थे। देखते ही देखते कर्मचारियों की भीड़ महारैली में परिवर्तित हो गई। रैली जब करीब एक बजे दाड़ी मैदान पहुंची तो वहां भी सैकड़ों कर्मचारी पहले से इंतजार में बैठे थे। इस दौरान मंच से लगातार तपोवन में विस परिसर के घेराव की बातें कही जा रही थीं। रैली को मेला ग्राउंड में प्रवेश करने के लिए करीब आधा घंटा लग गया। इसके बाद न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन के सदस्यों ने उपस्थित प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एक ही मांग रखी कि उन्हें पुरानी पेंशन दी जाए। इसके सिवाय कुछ भी मंजूर नहीं है। इसके कुछ देर बाद करीब 10-15 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल निगम की बस से विधानसभा के लिए रवाना हुआ और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन सौंपकर पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग उठाई।