फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Vidhan Sabha Session: Angry at not getting an answer, the opposition walked out of the House shouting sloga

HP Vidhan Sabha: सदन में नोकझोंक, नारेबाजी कर सदन से गए भाजपा विधायक; विपक्ष ने लगाया जानकारी छिपाने का आरोप

Thu, 13 Mar 2025 10:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Mar 2025 10:18 PM IST
सार

प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में  गुरुवार को चुनावों से पहले बैंक खातों में पैसा डालने को लेकर खूब हंगामा हुआ। भाजपा के विधायक विरोधस्वरूप नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए। 

विज्ञापन
HP Vidhan Sabha Session: Angry at not getting an answer, the opposition walked out of the House shouting sloga
नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर गया विपक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्रके दौरान वीरवार को प्रश्नकाल में सदन में खूब हंगामा हुआ। नोकझोंक के बीच भाजपा विधायक विरोधस्वरूप नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ विपक्ष की नोकझोंक हुई। भाजपा विधायक आशीष शर्मा के एक सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सूचना एकत्रित की जा रही है। जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने जानकारी छिपाने का आरोप लगाया। भाजपा विधायकों के सदन से बाहर जाने पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष का व्यवहार सदन की उच्च परंपराओं के खिलाफ है। ऐसा प्रतीत होता है कि विपक्ष पहले से बाहर जाने का मन बनाकर आया था। हम हर जवाब देने को तैयार हैं। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि जब सरकार की ओर से बताया गया कि सूचना एकत्र की जा रही है तो विपक्ष का यह व्यवहार ठीक नहीं है।

विज्ञापन


आशीष शर्मा के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सूचना एकत्रित की जा रही है
आशीष ने कहा कि आधी सूचना उनके पास है। वह पूरी जानकारी चाहते हैं। सूचना नहीं मिलने पर विपक्ष ने सदन में नारेबाजी शुरू कर दी। विधायक के पास जो जानकारी है, उसे सदन में रखा जाए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के समय मुझे भी कई सवालों के जवाब में इस दौरान उप मुख्यमंत्री और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। विपक्ष के विधायक जानकारी छिपाने का आरोप लगाते हुए सदन से बाहर चले गए।
विज्ञापन


कांगड़ा सहकारी बैंक ने महिला मंडलों को भर-भर के पैसा दिया : जयराम
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विधानसभा परिसर में कहा कि चुनाव के दौरान कांगड़ा सहकारी बैंक की ओर से महिला मंडलों को भर-भर के पैसा दिया गया। सरकार लोगों को हर तरह से प्रताड़ित कर रही है। लोगों के बिल लंबित हैं। सरकार की योजनाओं के भुगतान नहीं हो रहे हैं। ट्रेजरी से बड़े भुगतान रोक रखे हैं। आउटसोर्स कर्मियों को मानदेय नहीं मिल रहा है। वेतन, पेंशन व सरकारी योजनाओं के लाभ लोगों को मिल नहीं रहे हैं। हिमकेयर का भुगतान नहीं हो रहा है। सवाल यह है कि सरकार का यह बजट कहां जा रहा है। इसका जवाब सरकार को देना होगा। यह सरकार हर लिहाज से प्रदेश का भरोसा खो चुकी है। अनुपूरक बजट सिर्फ छलावा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed