फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hp vidhan sabha budget session: cm jairam thakur hits out at opposition

बजट सत्र: विपक्ष के हंगामे पर बोले सीएम- जमीन पर रहिये वरना जमीन में गाड़ देते हैं लोग

Fri, 26 Feb 2021 07:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 26 Feb 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
hp vidhan sabha budget session: cm jairam thakur hits out at opposition
राज्यपाल के काफिले का रास्ता रोकने पर कांग्रेस विधायकों से बातचीत करते सीएम जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन के भीतर और बाहर हंगामे के बाद विपक्ष के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जमीन पर रहिए, वरना लोग जमीन में गाड़ देते हैं। उन्होंने कहा कि क्षमा करना, लेकिन मुझे मजबूरन ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष सख्त कार्रवाई करें। सीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में ऐसी घटना और राज्यपालों से ऐसा व्यवहार कभी नहीं हुआ। वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि हिमाचल बिहार बन गया है और शर्म आ रही है। संसदीय कार्य मंत्री ने निलंबन प्रस्ताव लाते हुए कहा कि सदन के अंदर और बाहर विपक्ष का हंगामा संविधान पर हमला है। इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।   

प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के पहले दिन सदन में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष के हंगामे पर संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने निलंबन प्रस्ताव लाया। शुक्रवार को सदन की कार्यवाही दोपहर बाद 12.50 पर फिर शुरू हुई। निलंबन प्रस्ताव नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस विधायक हर्षवर्धन चौहान, सतपाल रायजादा, सुंदर सिंह ठाकुर और विनय कुमार के खिलाफ लाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सांविधानिक पद पर काबिज राज्यपाल और उनके सुरक्षा कर्मियों के साथ अभद्रता की गई। विपक्ष चाहता तो राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में अपनी बात रखता। नारेबाजी ही करनी थी तो हमारे खिलाफ करते। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान कोई सदस्य नहीं बोल सकता है। राज्यपाल का रास्ता आज तक नहीं रोका गया। सरकार विपक्ष के  इस आचरण को कतई सहन नहीं करेगी। विपक्ष के सदस्यों को भी सदन में बुलाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले पर किसने क्या कहा, जानें

सदन दोबारा बुलाना पड़ा : परमार
विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के साथ जो कुछ घटित हुआ है, वह निंदनीय है। नेता प्रतिपक्ष और उनके सहयोगियों ने राज्यपाल का रास्ता रोका। नियम 346 के तहत सदन बुलाया गया है। 

सीएम या हमारा रास्ता रोकते : भारद्वाज
संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने निलंबन प्रस्ताव लाते हुए कहा कि विपक्ष राज्यपाल के बदले मुख्यमंत्री या मंत्रियों का रास्ता रोकते। 

हिमाचल शर्मसार हुआ : गोविंद
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि विपक्ष के इस तरह के व्यवहार से हिमाचल प्रदेश शर्मसार हुआ है। वह प्रस्ताव का समर्थन करते हैं।  

नेता प्रतिपक्ष के लायक नहीं : पठानिया
वन मंत्री राकेश पठानिया ने सदन में कहा कि ये नेता प्रतिपक्ष के लायक नहीं हैं। उन्होंने शर्मनाक व्यवहार किया है। प्रस्ताव का समर्थन करता हूं। 

ये कांग्रेस का संस्कार है : गर्ग
खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि यही कांग्रेस का संस्कार है। यह घटना प्रदेश के लिए शर्मनाक घटना है।  

इतिहास में नहीं हुई ऐसी घटना : बरागटा
भाजपा विधायक नरेंद्र बरागटा ने कहा कि राज्यपाल के साथ ऐसी घटना पहले कभी नहीं घटी। राज्यपाल का स्वागत किया जाता है और वे दस्तावेज पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed