फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hp takniki shiksha board: polytechnic colleges final year students exam commence from 20 July 2021

हिमाचल प्रदेश: पॉलीटेक्निक कॉलेजों में 20 जुलाई से शुरू होंगी परीक्षाएं

Fri, 16 Jul 2021 05:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 16 Jul 2021 05:20 PM IST
सार

दूसरे और चौथे सेमेस्टर के छात्रों की ऑनलाइन परीक्षाएं  17 अगस्त 2021 से शुरू होंगी। पांच हजार छात्र परीक्षा में अपीयर होंगे। वहीं अंतिम वर्ष/सेमेस्टर और रि-अपीयर के छात्रों की परीक्षा ऑफलाइन मोड में ली जाएंगी जोकि 20 जुलाई से शुरू होंगी।

विज्ञापन
hp takniki shiksha board: polytechnic colleges final year students exam commence from 20 July 2021
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के इंजीनियरिंग, फार्मेसी और पॉलीटेक्निक कॉलेजों में फर्स्ट और सेकेंड ईयर के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं ऑनलाइन ली जाएंगी। फाइनल ईयर के विद्यार्थियों की संस्थानों में ऑफलाइन परीक्षाएं होंगी। शुक्रवार को तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने राज्य सचिवालय में प्रेस वार्ता कर यह खुलासा किया। उन्होंने कहा कि बिना परीक्षा के किसी भी विद्यार्थी को प्रमोट नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से चर्चा के बाद ऑनलाइन परीक्षा लेने का फैसला लिया गया है। उधर, तकनीकी शिक्षा निदेशालय ने इस बाबत लिखित निर्देश भी जारी कर दिए हैं। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने बताया कि सात जुलाई को मंत्रिमंडल ने डिग्री कॉलेजों में फर्स्ट और सेकेंड ईयर के विद्यार्थियों को प्रमोट करने का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद इंजीनियरिंग, फार्मेसी और पॉलीटेक्निक कॉलेजों से भी प्रमोट करने की मांग उठी। मामले पर विस्तृत चर्चा करने के बाद सरकार ने इन कॉलेजों के विद्यार्थियों को प्रमोट नहीं करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


कोविड महामारी को देखते हुए फर्स्ट और सेकेंड ईयर के विद्यार्थियों की परीक्षाएं ऑनलाइन लेने पर सहमति बनी है। जबकि फाइनल ईयर विद्यार्थियों की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ऑफलाइन ही होंगी। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा में व्यवहारिक विषय हैं। ऐसे में इन संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्रमोट नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों के पास ऑनलाइन परीक्षाएं देने के माध्यम नहीं होंगे। वे शिक्षण संस्थान में जाकर ऑनलाइन परीक्षाएं दे सकेंगे। सरकार ने इसका भी प्रावधान किया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने बताया कि बीते दिनों परीक्षाओं को लेकर डेटशीट जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे और चौथे सेमेस्टर के छात्रों की ऑनलाइन परीक्षाएं  17 अगस्त 2021 से शुरू होंगी। पांच हजार छात्र परीक्षा में अपीयर होंगे। वहीं अंतिम वर्ष/सेमेस्टर और रि-अपीयर के छात्रों की परीक्षा ऑफलाइन मोड में ली जाएंगी जोकि 20 जुलाई से शुरू होंगी। यदि छात्र ऑनलाइन परीक्षा से संतुष्ट नहीं है तो वे ऑफलाइन परीक्षा दे सकते हैं। इसके लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी। छात्रों को परिणाम घोषित होने के 14 दिन के भीतर संस्थान के माध्यम से तकनीकी शिक्षा बोर्ड को जानकारी देनी होगी।   


आईटीआई की ऑफलाइन ली जाएंगी परीक्षाएं
तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने बताया कि आईटीआई में परीक्षाएं ऑफलाइन ही होंगी। केंद्र सरकार इनकी परीक्षाएं लेता है। आईटीआई में 80 फीसदी अंक प्रेक्टिकल के और 20 फीसदी अंक थ्यूरी के होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed