फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HP Sukhu Govt: The chance of getting employment for about five lakh unemployed has also been snatched away

HP Sukhu Govt: पांच लाख बेरोजगारों का बढ़ा दिया इंतजार, कर्मचारी चयन आयोग निलंबित करने से फंसीं भर्तियां

Sun, 12 Feb 2023 11:05 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sun, 12 Feb 2023 11:05 AM IST
सार

 राज्य कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को निलंबित करने से लगभग 4,147 पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया अधर में लटक गई है। इन्हीं पदों पर भर्ती होने के लिए ये अभ्यर्थी कतार में लगे हैं। कुछ ने आवेदन कर रखा था तो कुछ आवेदन करने वाले थे। इससे अब बेरोजगारों के सब्र का बांध भी टूटने लगा है।

विज्ञापन
HP Sukhu Govt: The chance of getting employment for about five lakh unemployed has also been snatched away
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की पहली कैबिनेट में एक लाख नौकरियां देने का तो अता-पता नहीं, उलटा रोजगार के लिए करीब पांच लाख बेरोजगारों का इंतजार फिलहाल बढ़ गया है। इसका कारण यह है कि दिसंबर में हुए पेपर लीक की जांच के चलते राज्य कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को निलंबित करने से लगभग 4,147 पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया अधर में लटक गई है। इन्हीं पदों पर भर्ती होने के लिए करीब पांच लाख अभ्यर्थी कतार में लगे हैं। कुछ ने आवेदन कर रखा था तो कुछ आवेदन करने वाले थे। पूर्व में कोविड-19 के कारण भी डेढ़ साल तक भर्ती प्रक्रिया बंद रही। आयोग की ओर से आयोजित विभिन्न पोस्ट कोड की छंटनी परीक्षाएं उत्तीर्ण करने के बाद भी अभ्यर्थियों को दो साल से नियुक्तियां नहीं मिली। सरकारी नियमों की पेचीदगियों के कारण भर्तियों के कई मामले कोर्ट में हैं। इन्हें निपटाने के लिए सरकार की पहल कमजोर है। जनवरी में शिमला में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सामने जेओए आईटी के अभ्यर्थी अपना पक्ष रख चुके हैं। हमीरपुर स्थित राज्य कर्मचारी चयन आयोग पहले भी विवादों में ही रहा है। तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने कार्यकाल के शुरू में ही कुछ पद शिमला स्थित राज्य लोक सेवा आयोग से भर्ती करवाने के लिए बदल दिए थे। 

विज्ञापन


ढाई हजार पद तो जेओए आईटी के ही हैं खाली
जेओए आईटी के 2,500 पद भरे जाने हैं। वर्ष 2020-21 में पोस्ट कोड 817 के तहत 1,867 पदों के लिए आवेदन मांगे और छंटनी परीक्षाएं हुईं। 2021-22 में जेओए आईटी पोस्ट कोड 939 के तहत 300 पदों के लिए छंटनी परीक्षाएं हुईं। इन भर्तियों का मामला वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में है। जेओए आईटी पोस्ट कोड 965 के तहत भी 300 से अधिक पदों की भर्ती प्रक्रिया 23 दिसंबर को पेपर लीक होने से अभी तक लटकी है। इन तीनों भर्ती परीक्षाओं के लिए तीन लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन


पुलिस सब इंस्पेक्टर समेत विभिन्न श्रेणियों के 1,647 पदों पर होनी हैं भर्तियां
 कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने शिक्षा विभाग, पुलिस, एचआरटीसी और बिजली बोर्ड समेत 79 पोस्ट कोड के तहत विभिन्न श्रेणियों के 1,647 पदों के लिए अक्तूबर 2022 में आवेदन मांगे थे। जेबीटी शिक्षकों के 467 पद, एचआरटीसी में कंडक्टर के 360 पद, स्वास्थ्य विभाग में ओटी असिस्टेंट के 162 पद, पुुलिस सब इंस्पेक्टर के 28 पद, फायरमैन के 79 पद, बिजली बोर्ड में जेई के 78 पद, खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम में जेओए के 42 पद, ऑडिट विभाग में जूनियर ऑडिटर के 37, आयुष विभाग में फार्मासिस्ट के 41 पद और तकनीकी शिक्षा वोकेशन एंड औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुंदरनगर में 165 पद भरे जाने हैं। 28, 29 दिसंबर 2022 और 1 जनवरी, 2023 को भी छह पोस्ट कोड की भर्ती परीक्षाएं प्रस्तावित थीं। इनमें लैबोरेटरी सहायक, जोओए आईटी, एलडीआर क्लर्क, कंप्यूटर ऑपरेटर और स्टेनो टाइपिस्ट शामिल थीं। आठ अन्य पोस्ट कोड जिनकी लिखित परीक्षाएं हो चुकी हैं, उनकी 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षाएं प्रस्तावित थीं, जिन भर्तियों की लिखित और मूल्यांकन परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं, उनकी मेरिट सूची जारी होनी है, लेकिन तमाम कामकाज ठप पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed