फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP State electricity Board employee union press conference in shimla

भारतीय मजदूर संघ के दबाव में काम कर रहा बिजली बोर्ड प्रबंधन, प्रेस कांफ्रेंस कर लगाया आरोप

Wed, 24 Jul 2019 05:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 24 Jul 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
HP State electricity Board employee union press conference in shimla
सांकेतिक तस्वीर

राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन ने बोर्ड प्रबंधन पर भारतीय मजदूर संघ से संबंधित यूनियन के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। बुधवार को शिमला में यूनियन ने प्रेस कांफ्रेंस कर मुख्यमंत्री कार्यालय की शह पर भारतीय मजदूर संघ के नेताओं पर प्रबंधन को धमकाने का आरोप लगाया। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने कहा कि बोर्ड प्रबंधन को वार्ता के लिए बुलाने को एक माह का नोटिस दिया गया है। अगर एक माह के भीतर बैठक के लिए नहीं बुलाया गया पूरे प्रदेश में उग्र प्रदर्शन किए जाएंगे।

विज्ञापन


अध्यक्ष ने कहा कि साल 1971 से उनकी यूनियन बिजली बोर्ड के विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों से संबंधित मांगें उठाती आई है। साल 1971 से 2017 तक यूनियन और प्रबंधन के बीच नियमित तौर पर बैठके होती रही हैं, लेकिन जब से प्रदेश में भाजपा की नई सरकार बनी है तब से बोर्ड प्रबंधन ने यूनियन की अनदेखी करना शुरू कर दिया है। जब प्रबंधन से इस बाबत पूछा गया तो पता चला कि सरकार के दबाव के चलते ऐसा हुआ है।
विज्ञापन


खरवाड़ा ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ से संबंधित तकनीकी कर्मचारी यूनियन के दबाव में सरकार ने बोर्ड प्रबंधन को उनकी यूनियन से बात नहीं करने को कहा है। बोर्ड कार्यालय को राजनीतिक अखाड़ा नहीं बनने दिया जाएगा। उनकी यूनियन किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ी हुई नहीं है। कर्मचारी हित में ही यूनियन का लोकतांत्रिक तरीके से गठन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी यूनियन के पदाधिकारियों को स्थानांतरित कर प्रताड़ित किया जा रहा है। कहा कि इस स्थिति अब केवल संघर्ष की राह ही बची है। इसी कड़ी में बोर्ड प्रबंधन को नोटिस देकर बैठक के लिए बुलाने को कहा है। खरवाड़ा ने बोर्ड में रिक्त चल रहे विभिन्न पदों को भी सरकार से भरने की  मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed