फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP School Lecturer Association meets education minister suresh bhardwaj

शिक्षा मंत्री से मिला स्कूल प्रवक्ता संघ, उठाईं ये मांगें

Fri, 13 Jul 2018 05:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 13 Jul 2018 05:37 PM IST
विज्ञापन
HP School Lecturer Association meets education minister suresh bhardwaj

हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान केसर ठाकुर की अध्यक्षता में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज से मुलाकात की। प्रवक्ता संघ ने शिक्षा मंत्री के समक्ष लेक्चरर पदनाम को बहाल करने की मांग उठाई। वहीं स्कूलों में वाइस प्रिंसिपल के नए पद सृजित करने और उन्हें लेक्चरर कैडर से भरने संबंधी भी मांग की।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और शिक्षा- उप निदेशक और प्रिसिंपलों के खाली पदों को जल्द भरने का आश्वासन दिया। प्रवक्ता संघ की मांगों पर विस्तार से चर्चा करने के लिए शिक्षा मंत्री ने 25 जुलाई को संघ के पदाधिकारियों के साथ सचिवालय में बैठक बुलाई है जिसमें शिक्षा सचिव व उच्च शिक्षा निदेशक भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन


केसर ठाकुर ने कहा कि इस बैठक में प्रवक्ताओं की लंबित पड़ी मांगों को सरकार के समक्ष पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। इस मौके पर महासचिव संजीव ठाकुर, रामकृष्ण मार्कंडेय, रणबीर ठाकुर, नरेश ठाकुर, बलदेव शर्मा, सुभाष कौशल, गौतम सिंह, राजगीर, लोकेंदर नेगी, सुरेंद्र पुंडीर,चंद्र देव ठाकुर और लेख मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed