फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hp Private Educational Institutions Regulatory Commission: private universities 35 percent teachers are not eligible

विनियामक आयोग: निजी विश्वविद्यालयों के 285 अयोग्य शिक्षकों की होगी छुट्टी

Wed, 15 Sep 2021 10:56 AM IST
अरविन्द ठाकुर अनिमेष कौशल, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अनिमेष कौशल, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 15 Sep 2021 10:56 AM IST
सार

निजी विश्वविद्यालयों में अयोग्य शिक्षक नियुक्त होने का खुलासा निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग की जांच में हुआ है। निजी विश्वविद्यालयों पर यूजीसी के वर्ष 2009 और वर्ष 2016 के नियम पूरा न करने का आरोप है।

विज्ञापन
hp Private Educational Institutions Regulatory Commission: private universities 35 percent teachers are not eligible
राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों से अयोग्य स्टाफ की छुट्टी की जाएगी। राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग विश्वविद्यालय प्रबंधनों को इसी सप्ताह पत्र जारी कर ऐसे करीब 285 शिक्षकों को हटाने के निर्देश देगा। यूजीसी के तय मानकों को धता कर कई निजी विश्वविद्यालयों ने 35 फीसदी शिक्षकों को नियुक्तियां दी हैं। इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता की जानकारी न देने पर 20 निजी कॉलेजों के प्रिंसिपल और प्रबंधन समितियों को भी आयोग ने तलब किया है।

विज्ञापन


निजी विश्वविद्यालयों में अयोग्य शिक्षक नियुक्त होने का खुलासा निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग की जांच में हुआ है। निजी विश्वविद्यालयों पर यूजीसी के वर्ष 2009 और वर्ष 2016 के नियम पूरा न करने का आरोप है। कई शिक्षक नेट पास नहीं हैं। नेट पास नहीं होने पर विशेष छूट के लिए भी इनकी ओर से कदम नहीं उठाए गए। आयोग ने इन्हें अयोग्य करार देते हुए संबंधित विश्वविद्यालयों को उन्हें पद से हटाकर इनकी जगह नियम पूरा करने वाले शिक्षकों को नियुक्त करने को कहा है।  आयोग ने कुछ माह पूर्व सभी निजी कॉलेजों के प्रिंसिपलों की शैक्षणिक योग्यता को लेकर दस्तावेज देने को कहा था।
विज्ञापन


20 कॉलेजों की ओर से अभी तक आयोग को इस बाबत जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में आयोग ने इन कॉलेजों की प्रबंधन समितियों और प्रिंसिपलों को समन जारी कर जानकारी सहित तलब किया है। आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने बताया कि निजी शिक्षण संस्थानों में गुणात्मक शिक्षा मिले, इसके लिए शिक्षकों का योग्य होना जरूरी है। निजी विश्वविद्यालयों को अयोग्य शिक्षकों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते पांच वर्षों में दी गईं पीएचडी डिग्रियों की जांच के लिए कमेटियां गठित
विनियामक आयोग ने निजी विश्वविद्यालयों की ओर से बीते पांच वर्षों के दौरान जारी की गई पीएचडी की डिग्रियाें की जानकारी लेने के लिए कमेटियों का गठन किया है। बीते पांच साल में पीएचडी डिग्री कैसे दी जा रही है, इसके लिए तय नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं, कमेटियां इसका अध्ययन करेंगी।


नौकरियां दिलाने को विनियामक आयोग ने बनाया प्लेसमेंट सेल
निजी विश्वविद्यालयों से पास हुए विद्यार्थियों को नौकरियां दिलाने के लिए विनियामक आयोग ने अपने कार्यालय में प्लेसमेंट सेल गठित किया है। इस सेल से देश की नामी कंपनियों को प्लेसमेंट के लिए बुलाया जाएगा। आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने कि अक्तूबर में रोजगार मेले बड़े स्तर पर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्किल डेवलेपमेंट के कोर्स शुरू करने के लिए सभी निजी विश्वविद्यालयों को कहा गया है। स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया ने इस कार्य के लिए 25 कंपनियों को चयनित किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed