फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Politics:Vikramaditya Singh said Jairam Thakur is Palturam of Himachal

HP Politics: विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम ठाकुर हिमाचल के पलटूराम, आपदा घोषित करने की बारी आई तो पलट गए

Thu, 21 Sep 2023 06:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Sep 2023 06:59 PM IST
सार

जयराम आपदा को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करते रहे और जब केंद्र से मदद मांगने और राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की बारी आई तो पलट गए। 

विज्ञापन
HP Politics:Vikramaditya Singh said Jairam Thakur is Palturam of Himachal
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि नेता विपक्ष जयराम ठाकुर हिमाचल के पलटूराम हैं। जयराम आपदा को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करते रहे और जब केंद्र से मदद मांगने और राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की बारी आई तो पलट गए। यह बात लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विधानसभा परिसर में प्रेस वार्ता में कहे।

विज्ञापन


उन्होंने विपक्ष के मौन पर कई सवाल उठाए। विक्रमादित्य ने कहा कि सदन में भाजपा ने संकल्प का समर्थन नहीं कर साबित कर दिया है कि वह आम जनता विरोधी हैं। सरकार ने आपदा प्रभावितों के राहत एवं पुनर्वास के लिए 12 हजार करोड़ के विशेष पैकेज की मांग के लिए प्रस्ताव पास किया। इसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष का जनता विरोधी चेहरा इतिहास में याद रखा जाएगा।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार ने चुनावों से पहले करोड़ों रुपये के ठेके चहेते ठेकेदारों को दिए। अब पूर्व सरकार द्वारा की बंदरबांट पर पर्दा डालने के लिए कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस सरकार इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इन ठेकों की सरकार जांच करवाएगी। जो सही कार्य नहीं पाया जाएगा, उसे पेमेंट नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्रमादित्य की टिप्पणी दुर्भाग्यपूण : भाजपा
उधर, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, सह मीडिया प्रभारी प्यार सिंह और शिमला ग्रामीण से प्रत्याशी रवि मेहता ने कहा कि मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने जिस तरह नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के ऊपर टिप्पणी की है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। केवल मात्र सुर्खियों में बने रहने के लिए इस प्रकार की टिप्पणियां विक्रमादित्य को शोभा नहीं देती हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री रहते हुए विक्रमादित्य कई बार अपने बयानों से पलट चुके हैं। इस बात के बारे में चर्चा करना ही व्यर्थ है, क्योंकि यह जगजाहिर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विरोधाभास से ग्रस्त है और आपसी तनाव के कारण कांग्रेस के नेता खुद अपनी ही पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं। कई बार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह कांग्रेस हाईकमान के आगे पार्टी के दुखड़े रो चुकी हैं। कुलदीप राठौर, राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा जैसे बड़े नेता कई बार सोशल मीडिया और मीडिया में दुख सुना चुके हैं। 

कांग्रेस सरकार को आईना दिखाएगी भाजपा

भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा और डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार, फेल सरकार है। किसी भी तरफ नजर उठा कर देख लो तो इस सरकार की केवल मात्र खामियां ही नजर आएंगी। उपलब्धियों के नाम पर यह सरकार एक बहुत बड़ा शून्य है, परंतु नाकामियों और खामियों की दृष्टि से यह सरकार विकास प्रतिस्पर्धा में प्रथम है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के कार्यकर्ता 25 सितंबर को शिमला में कांग्रेस सरकार को आईना दिखाएंगे, जोरदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस पार्टी की नाकामियों को एक-एक करके सामने लाएंगे और जिस प्रकार से जनता को इस सरकार से परेशानी हो रही है वह सभी के समक्ष लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed