फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Politics: Pratibha Singh said BJP made an unsuccessful attempt to destabilize the Congress government under

HP Politics: प्रतिभा सिंह बोलीं- तीन निर्दलीय विधायकों को भाजपा ने इस्तीफे के लिए उकसाया

Sat, 22 Jun 2024 05:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Jun 2024 05:40 PM IST
सार

प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा ने एक षड्यंत्र के तहत प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का असफल प्रयास किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने तीन निर्दलीय विधायकों को भी अपने पक्ष में करने के लिए इस्तीफा देने के लिए उकसाया।

विज्ञापन
HP Politics: Pratibha Singh said BJP made an unsuccessful attempt to destabilize the Congress government under
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भाजपा के उस आरोप को निराधार बताया है, जिसमें वह विधानसभा उपचुनावों के लिए कांग्रेस को दोषी बता रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक षड्यंत्र के तहत प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का असफल प्रयास किया। भाजपा ने तीन निर्दलीय विधायकों को भी अपने पक्ष में करने के लिए त्यागपत्र देने को उकसाया। यही वजह है कि प्रदेश को इन उपचुनावों का सामना करना पड़ रहा है और इस सबके लिए भाजपा पूरी तरह दोषी है।

विज्ञापन


प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर उपचुनावों में डट जाने को कहा। यह चुनाव प्रदेश में लोकतंत्र को बचाने और जनमत को मजबूत करने का मौका है। प्रदेश में जनमत कांग्रेस के पक्ष में है और इसे भाजपा के किसी भी प्रकार के षड्यंत्र से बचाना होगा। ओपीएस बहाल कर व महिलाओं को 1500 रुपये की सम्मान राशि जारी कर कांग्रेस ने प्रदेश में एक इतिहास रचा है। उन्होंने कर्मचारियों व महिलाओं से कांग्रेस को अपना पूरा समर्थन देने का आग्रह करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत वाली कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के लिए ओच्छे हथकंडे अपना रही है।
विज्ञापन


प्रदेश में हाल ही में छह सीटों पर हुए उपचुनाव भाजपा के षड्यंत्रों का हिस्सा था, जिसमें वह सफल नहीं हुई। प्रतिभा सिंह ने देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों से कहा कि सभी को एकजुटता के साथ कमलेश ठाकुर, डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा व हरदीप बाबा की जीत सुनिश्चित करने के लिए लोगों के बीच जाकर भाजपा के किसी भी दुष्प्रचार से उन्हें सचेत करना होगा। प्रदेश में कांग्रेस सरकार पूरी तरह स्थिर व मजबूत है। तीन सीटों पर जीत के बाद कांग्रेस विधायकों की संख्या 38 से 41 होने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed