फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Politics: Political khichri cooked at the house of former MLA Hoshiyaar and Ramesh Dhawaala, know the whole

HP Politics: पूर्व विधायक होशियार और रमेश धवाला के घर पकी सियासी खिचड़ी, जानिए पूरा मामला

Tue, 08 Apr 2025 10:48 AM IST
Krishan Singh सतीश डढवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
सतीश डढवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Apr 2025 10:48 AM IST
सार

कांगड़ा जिले के देहरा उपचुनाव के बाद से नाराज चल रहे पूर्व मंत्री रमेश धवाला किसी न किसी बहाने प्रेशर पॉलिटिक्स का पैंतरा चलते जा रहे हैं।

विज्ञापन
HP Politics: Political khichri cooked at the house of former MLA Hoshiyaar and Ramesh Dhawaala, know the whole
रमेश धवाला, विधायक होशियार । - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा उपचुनाव के बाद से नाराज चल रहे पूर्व मंत्री रमेश धवाला किसी न किसी बहाने प्रेशर पॉलिटिक्स का पैंतरा चलते जा रहे हैं। इस बार रमेश धवाला ने अपने घर पर आयोजित मोख के बहाने राजनीतिक खिचड़ी पका डाली। सोमवार को धवाला के घर धाम का स्वाद चखने के लिए हमीरपुर से पूर्व विधायक नरेंद्र ठाकुर, पालमपुर से प्रवीण शर्मा, कांगड़ा से संजय चौधरी और बैजनाथ से पूर्व विधायक दूलो राम पहुंचे। उन्होंने धवाला के साथ धाम का स्वाद तो लिया ही साथ ही बंद कमरे में राजनीतिक गुफ्तगू भी की। इसकी इलाके में काफी चर्चा है। धवाला के लिए व्रत पूजन मोख एक ऐसा बहाना रहा जिसके जरिये उन्होंने संबंधों का नवीनीकरण कर डाला।

विज्ञापन

इस धाम के जरिये धवाला ने अपने नए समीकरण, गठबंधन की मजबूती या फिर कोई नया सियासी पैगाम पार्टी हाईकमान तक पहुंचाने का काम किया ताकि अपनी प्रेशर पॉलिटिक्स को और धार दी जा सके। उनके धाम में ज्वालामुखी हलके के लोग भी पहुंचे। वहीं दूसरी तरफ पूर्व विधायक होशियार सिंह के घर धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और सुलह के विधायक विपिन परमार ने शिरकत करके इलाके में चल रहीं कई चर्चाओं को ओर बल दे दिया। ये दोनों नेता होशियार सिंह के घर दोपहर को पहुंचे। सूत्र बताते हैं कि यहां पर इन तीनों नेताओं ने प्रदेश की राजनीति पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

होशियार सिंह के घर विपिन परमार और सुधीर शर्मा करीब डेढ़ घंटे तक रहे। बताया जा रहा है कि इन नेताओं की चर्चा के दौरान किसी को भी होशियार सिंह के घर के अंदर आने की इजाजत नहीं थी। जिससे इलाके में चर्चा रही कि कहीं कोई नई सियासी खिचड़ी तो नहीं पक रही। साथ ही दोनों नेताओं ने होशियार सिंह को भाजपा हाईकमान या किसी बड़े नेता का कोई संदेश तो नहीं दिया, इसके भी कयास लगाए जा रहे हैं। इसके बाद ये तीनों नेता मूहल पंचायत में पहुंचे।

विज्ञापन

जहां पर तीनों नेताओं ने एक बॉटनिकल पार्क का शुभारंभ किया। आयोजित कार्यक्रम में विधायक सुधीर शर्मा, विपिन परमार और पूर्व विधायक होशियार सिंह ने हवन में आहुतियां डालीं। दोनों कार्यक्रम दो-तीन किमी की दूरी पर हुए और दोनों कार्यक्रम में नेताओं ने हवन-यज्ञ में आहूतियां डालीं। उधर पूर्व विधायक होशियार सिंह का इस बारे कहना है कि विधायक विपिन परमार और सुधीर शर्मा एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान एक बॉटनिकल पार्क का शुभारंभ किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed