फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   HP Politics: Jairam Thakur said- The state govt was not taking Vimal Negi death case seriously

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- राज्य सरकार गंभीरता से नहीं ले रही थी विमल नेगी मौत मामला

Mon, 26 May 2025 05:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं(बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं(बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 26 May 2025 05:59 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद अब इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जा रही है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार की मंशा शुरू से ही संदिग्ध थी।

विज्ञापन
HP Politics:  Jairam Thakur said- The state govt was not taking Vimal Negi death case seriously
पूर्व सीएम जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

 चीफ इंजीनियर विमल नेगी की रहस्यमयी मौत मामले की जांच को सरकार गंभीरता से नहीं ले रही थी, जबकि भाजपा शुरू से ही इसकी सीबीआई जांच की मांग कर रही थी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद अब इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जा रही है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार की मंशा शुरू से ही संदिग्ध थी। बिलासपुर के घुमारवीं में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में जन्म त्रिशताब्दी स्मृति वर्ष अभियान कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने यह बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मामले की जड़ें सत्ता के करीब बैठे भ्रष्ट अधिकारियों और नेताओं से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि रिकवर की गई पेनड्राइव से डेटा मिटाना और मृतक की जेब से मोबाइल गायब होना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कही। भाजपा ने अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में जन्म त्रिशताब्दी  स्मृति वर्ष अभियान के अंतर्गत घुमारवीं में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिरकत की।  कार्यशाला के दौरान जयराम ठाकुर ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर विस्तार से बात की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद न केवल एक कुशल प्रशासक के रूप में पहचान बनाई, बल्कि समाज सुधार, महिला शिक्षा और सनातन संस्कृति की रक्षा में भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि वह समाज सेवकों के योगदान को सम्मान देने और सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने में भी विश्वास रखती है। कार्यक्रम के बाद गांधी चौक तक सिंदूर यात्रा का आयोजन भी किया गया, जिसमें भारी जनसमूह ने भाग लेकर रानी अहिल्याबाई को श्रद्धांजलि अर्पित की। जयराम ने इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र गर्ग, बिलासपुर सदर विधायक त्रिलोक जम्वाल, झंडूता विधायक जीतराम कटवाल, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार को सत्ता में रहने का हक नहीं : डॉ. बिंदल
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार और सरकारी मशीनरी का ब्रेकडाउन हो चुका है। सरकार इस समय चलने की स्थिति में नहीं है। मुख्यमंत्री के अधीन आने वाले प्रशासन और पुलिस विभाग क्रॉस बॉर्डर फायरिंग कर रहे हैं। जनता का विश्वास खो चुकी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं। विमल नेगी मौत मामले में उन्होंने कहा कि साक्ष्यों को मिटाने और उससे गड़बड़ी करने में सरकार की अहम भूमिका है। सरकार को किंतु-परंतु छोड़ कर बिना देरी सीबीआई को मामले से जुड़े दस्तावेज सौंपकर शीघ्र जांच शुरू करवानी चाहिए। एसपी शिमला की पत्रकार वार्ता ने पूरी सरकार को बेनकाब किया है। डीजीपी कार्यालय पर प्रदेश की जनता की सुरक्षा का जिम्मा रहता है, लेकिन एसपी ने डीजीपी कार्यालय में बैठे लोगों पर चिट्टा माफिया के आरोप लगाए। एसपी ने सर्वोच्च प्रशासनिक पद मुख्य सचिव और गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की कार्यशैली और कामकाज पर भी सवाल उठाए। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि परिजनों की एक ही मांग थी कि निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, लेकिन इसके विपरीत होने पर परिजनों ने आवाज बुलंद की और मुख्यमंत्री से गुहार लगाई कि प्रदेश की जांच एजेंसियों पर विश्वास नहीं, इसलिए मामले की जांच सीबीआई से करवाई जाए। जब बात नहीं सुनी गई तो विमल नेगी की पत्नी ने न्याय के लिए प्रदेश उच्च न्यायालय में गुहार लगाई। जिसके बाद उच्च न्यायालय सीबीआई जांच के आदेश पारित किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed