फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Politics: Jairam Thakur said The speaker of the assembly is working as a puppet of the government

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- विधानसभा अध्यक्ष सरकार की कठपुतली बनकर कर रहे काम

Mon, 03 Jun 2024 06:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Mon, 03 Jun 2024 06:54 PM IST
सार

जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष सांविधानिक पद पर बैठे हैं, लेकिन वह अपनी गरिमा के विपरीत काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
HP Politics:  Jairam Thakur said The speaker of the assembly is working as a puppet of the government
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे को स्वीकार करने के मामले में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि माननीय विधानसभा अध्यक्ष को जब यही करना था तो पहले क्यों नहीं किया। जान-बूझकर पूरे मामले को लटकाया गया, जिससे तीनों निर्दलीय विधायक इसी आम लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों में भाग न ले पाएं, जिससे बहुत समय और संसाधन की बचत हो सकती थी। इस तरह से जान-बूझकर किसी फैसले को लटकाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष सांविधानिक पद पर बैठे हैं, लेकिन वह अपनी गरिमा के विपरीत काम कर रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष सरकार की कठपुतली बन कर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


इस तरह से पद की गरिमा के विपरीत वह क्यों काम कर रहे हैं, उन्हें इसका जवाब देना चाहिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष की ओर से छह विधायकों का सिर कलम कर देने और तीन विधायकों के सिर आरी के नीचे होने जैसी बात करना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस तरह के बयानों की देवभूमि में कोई जगह नहीं है। इस पूरे प्रकरण में वह कांग्रेस सरकार को लाभ पहुंचाने का प्रयास कर कर रहे हैं। सरकार को बार-बार बचाने के लिए लोकतांत्रिक मूल्यों की उपेक्षा की जा रही है। बजट पास करवाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी के 15 सदस्यों को निष्कासित कर सरकार बचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed