फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Politics: Jairam Thakur said that the voice of the people of Lahaul was not heard, the MLA was insulted

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- लाहौल के लोगों की नहीं सुनी आवाज, विधायक को किया जलील

Thu, 09 May 2024 07:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 May 2024 07:18 PM IST
सार

 नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि लाहौल-स्पीति और प्रदेश का विकास मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की प्राथमिकता में था ही नहीं। 

विज्ञापन
HP Politics: Jairam Thakur said that the voice of the people of Lahaul was not heard, the MLA was insulted
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विकास की दौड़ में लाहौल-स्पीति पिछले डेढ़ साल में बहुत पिछड़ गया। जिस क्षेत्र को विकास की दृष्टि से अधिक सहयोग की आवश्यकता थी, उसकी उपेक्षा हुई। लाहौल-स्पीति और प्रदेश का विकास मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की प्राथमिकता में था ही नहीं। मुख्यमंत्री ने लाहौल-स्पीति की जनता का अपमान किया। यह बात उन्होंने वीरवार को केलांग में रवि ठाकुर के नामांकन भरने के बाद जनसभा में कही।

विज्ञापन


जयराम ने कहा कि डेढ़ साल तक लोगों की शिकायतों को अनसुना किया गया। आप लोगों की आवाज को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने वाले आपके विधायक रवि ठाकुर को बार-बार अपमानित किया। उनकी सिर्फ यही गलती थी कि उन्होंने आपके हक के लिए आवाज उठाई। जो उपचुनाव हो रहे हैं, इसके लिए भी मुख्यमंत्री ही जिम्मेदार हैं। इस मौके पर उनके साथ प्रत्याशी रवि ठाकुर, पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed